देश

Bihar Wedding Horror: बक्सर में शादी के दौरान खौफनाक वारदात, जयमाला स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, हालत नाजुक; आरोपी प्रेमी फरार (Watch Video)

बिहार के बक्सर में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया जब जयमाला की रस्म के दौरान एक युवक ने दुल्हन को करीब से गोली मार दी. घायल दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को हिरासत में लिया है.

Bihar Wedding Horror: बक्सर में शादी के दौरान खौफनाक वारदात, जयमाला स्टेज पर दुल्हन को मारी गोली, हालत नाजुक; आरोपी प्रेमी फरार (Watch Video)
बक्सर में जयमाला सेरेमनी के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी गई (Photo Credits: X\@sachinguptaup)

बक्सर: बिहार (Bihar) के बक्सर जिले (Buxar District) में मंगलवार रात एक शादी (Wedding) की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब स्टेज (Stage) पर जयमाला (Jaymala) की रस्म के दौरान 18 वर्षीय दुल्हन (Bride) को सरेआम गोली मार दी गई. घटना चौसा नगर पंचायत स्थित एक विवाह स्थल की है. आरोपी ने दुल्हन के पेट में गोली मारी, जिसके बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई. पीड़िता की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया जिले से बरात चौसा पहुंची थी. रात करीब 11:00 बजे जब दुल्हन आरती कुमारी और दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज पर मौजूद थे, तभी भीड़ में से आए एक युवक ने उस पर बेहद करीब से फायरिंग कर दी. गोली सीधे आरती के पेट में लगी और वह वहीं गिर पड़ी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. परिजनों ने आनन-फानन में आरती को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. यह भी पढ़ें: Bride Calls Off Marriage: बिहार के कैमूर में सिंदूर की रस्म के दौरान दूल्हे के हाथ कांपने के बाद दुल्हन ने शादी की रद्द, देखें वीडियो

प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी आरती की शादी से नाराज था और इसी आक्रोश में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. बक्सर के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं.

बिहार के बक्सर में शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी गई

आरोपी फरार, माता-पिता हिरासत में

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. मुख्य आरोपी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन उसके माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. यह भी पढ़ें: Bride Farewell From Bulldozer: झांसी में अनोखी विदाई! दर्जनभर बुलडोज़र में बैठे बारातियों ने नाचते गाते हुए दुल्हन को किया विदा (Watch Video)

क्षेत्र में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद चौसा इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं और दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पीड़िता अभी भी सघन चिकित्सा इकाई (ICU) में है और अगले 24 से 48 घंटे उसके स्वास्थ्य के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2026 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).