मुख्य समाचार

सरकार एमएसएमई क्षेत्र से निर्यात बढा़ने के लिए करेगी नई पहल: अधिकारी

Bhasha

यह पहल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन प्रदान करेगी ताकि वे सीधे विश्व बाजारों में निर्यात कर सकें।

भाजपा ने अधिनायकवादी मॉडल का उल्लेख करने को लेकर राहुल गांधी पर तंज किया

Bhasha

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने रघुराम राजन से अधिनायकवादी मॉडल को लेकर शिकायत की । लेकिन वास्तव में जो लोग ‘दुर्घटनावादी मॉडल’ लाए, उनके लिये ऐसा कोई भी मॉडल अधिनायकवादी ही होगा, जिसका बुनियादी तत्व ‘निर्णायकता एवं प्रतिबद्धता’ पर आधारित हो । ’’

महाराष्ट्र में सियासी संकट: राज्यपाल ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, EC की शुक्रवार को बैठक

Manoj Pandey

कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक तरफ कोरोना वायरस से जंग तो दूसरी तरफ सियासी घमासान अपने चरम पर है. एक तरफ जहां राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पीएम मोदी से बुधवार को बात की. वहीं दूसरे दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor BS Koshiyari ) ने इलेक्शन कमीशन से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद (Maharashtra Coucil Election) की 9 सीट पर चुनाव कराने की अपील की है. गवर्नर की अपील के बाद महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 रिक्त सीटों के चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की बैठक कल होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल होंगे.

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले 10,000 के पार पहुंचे, 27 और लोगों की मौत

Bhasha

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के 583 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 10,498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद 53 दिन हो चुके हैं।

कोविड-19 महामारी के बीच निवेश आकर्षित करने के लिये मोदी ने की बैठक, रणनीति पर हुई विस्तार से चर्चा

Bhasha

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक में देश में तेज रफ्तार से निवेश लाने और साथ ही घरेलू क्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीतियों पर चर्चा हुई।

कोविड-19 के खतरे से बचने के लिए केंद्रीकृत एसी की जगह पंखे लगाले पर विचार कर रही है अदालत

Bhasha

उच्च न्यायालय द्वारा गठित एक समिति चुनौतियों के समाधान के लिए एक चरणबद्ध योजना पर विचार-विमर्श कर रही है। समिति में चार न्यायाधीश शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटा, सबसे बड़े राइट इश्यू की घोषणा

Bhasha

वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत घटकर 6,546 करोड़ रुपये पर आ गया। यह पिछले तीन साल का निचला स्तर है। कंपनी के उपभोक्ता केन्द्रित अन्य कारोबार में हुआ लाभ उसके पेट्रोरसायन कारोबार में आई गिरावट की भरपाई नहीं कर पाया, जिससे इसके शुद्ध लाभ में गिरावट आई है। कंपनी का कहना है कि एकबारगी खर्च की वजह से भी उसका मुनाफा घटा है।

मप्र में कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की कुल संख्या 2,625 हुई

Bhasha

इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि आज आई टेस्ट रिपोर्ट में प्रदेश में मात्र 2.4 प्रतिशत कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले हैं।

बिहार, पंजाब, तेलंगाना, केरल ने प्रवासी कर्मियों के आवागमन के लिए विशेष ट्रेनों की मांग की

Bhasha

इस बीच, गुजरात के सूरत में फंसे 217 प्रवासी कर्मियों का पहला समूह 60 घंटे की लंबी यात्रा के बाद ओडिशा पहुंचा।

पंजाब में कोविड-19 के 100 से अधिक नये मामले सामने आये, कुल संख्या बढ़ कर 480 पर पहुंची

Bhasha

इसके साथ ही, राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़ कर 480 हो गये हैं।

कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली सरकार ने दो और निजी अस्पताल चिन्हित किए

Bhasha

30 अप्रैल को जारी एक आदेश में दिल्ली स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंगला ने दो निजी अस्पतालों महा दुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल और सर गंगा राम सिटी अस्पताल में कोविड-19 के पुष्ट अथवा संदिग्ध मरीजों को भर्ती किए जाने की घोषणा की।

गुजरात में कोविड-19 के 313 नए मामले, कुल संख्या 4395 हुई, अभी तक 214 लोगों की मौत

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जयंती रवि ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 17 और लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक संक्रमण से 214 लोगों की मौत हुई है।

बाजार बढ़ने से चार दिन में निवेशकों की संपत्ति 7.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 997.46 अंक यानी 3.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,717.62 पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स की लगातार चौथे दिन की वृद्धि रही।

फरीदाबाद में कोविड-19 पीड़ित की मौत, हरियाणा में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 339 हुए

Bhasha

राज्य में कोविड-19 की वजह से अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 75 मामले दर्ज, हिरासत में लिए गए 2200 से ज्यादा लोग

Bhasha

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान, सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए और 2,283 लोगों को हिरासत में लिया गया.

कार्यकर्ता को अवैध रूप से पृथक-वास में रखने पर मुम्बई पुलिस जवाब दे: उच्च न्यायालय

Bhasha

न्यायमूर्ति सी वी भदांग ने पुलिस को पांच मई तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) ने याचिका दायर करके अदालत से मजदूर संघ कार्यकर्ता के नारायणन को रिहा करने का अनुरोध किया है।

कोरोना फंड में लोगों के हर 1 रुपये के बदले सरकार 4 रुपये देगी: इमरान खान

IANS

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए बनाए गए फंड में अपने देश के लोगों से खुलकर दान देने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सरकार भी इसमें पीछे नहीं रहेगी, जनता द्वारा दिए गए हर एक रुपये के बदले सरकार चार रुपये का अंशदान देगी.

पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिये बुनियादी ढांचा क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण: रिपोर्ट

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुधवार को सौंपी गयी कार्य बल की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया कि यह मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सफलता के लिये विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा क्योंकि विनिर्माण क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता काफी कुछ बुनियादी संरचना पर निर्भर करती है।

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हुई 10 हजार, 24 घंटे में आए नए 583 केस

Manoj Pandey

महाराष्ट्र भारत में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों वाला राज्य बन गया है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हजार के पार हो गई है. राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में आज 27 मौतें और 583 नए COVID19 पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए, इसी के साथ मामलों की कुल संख्या 10498 हो गई है. कोरोना वायरस के सबसे अधिक मरीज राजधानी मुंबई में हैं. जहां पर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या 6 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है. अब तक मुंबई में 290 लोगों की मौत हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 417 नया केस सामने आया है. वहीं मुंबई के धारावी में बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक धारावी (Dharavi) में 25 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही धारावी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है.

भाजपा ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

Bhasha

खान देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न पर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर निशाने पर आ गये हैं। उन्होंने मंगलवार को यह पोस्ट ट्वीट किया जिसके बाद भाजपा ने उन्हें हटाने की मांग की है।

Categories