भाजपा ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को हटाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

खान देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न पर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर निशाने पर आ गये हैं। उन्होंने मंगलवार को यह पोस्ट ट्वीट किया जिसके बाद भाजपा ने उन्हें हटाने की मांग की है।

जमात

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्ली भाजपा के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल से भेंट की और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम खान को सोशल मीडिया पर उनके विवादास्पद पोस्टों को लेकर हटाने की मांग की।

खान देश में मुसलमानों के कथित उत्पीड़न पर अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर निशाने पर आ गये हैं। उन्होंने मंगलवार को यह पोस्ट ट्वीट किया जिसके बाद भाजपा ने उन्हें हटाने की मांग की है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने खान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।

विधूड़ी के कार्यालय के एक बयान के अनुसार खान के पोस्ट का हवाला देते हुए प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता खतरे में डाला है तथा भारत की धर्मनिरपेक्ष छवि को नुकसान पहुंचाने और हिंदुओं एवं मुसलमानों के बीच नफरत की कोशिश की है।

खान ने बुधवार को एक बयान को खुद को देशभक्त बताया एवं यह दावा करते हुए कानूनी कार्रवार्ठ की चेतावनी दी कि कुछ टीवी चैनलों ने उनके विचार को तोड़-मरोड़ कर दिखाया।

खान ने मंगलवार को अपने ट्वीट में कुवैत को भारतीय मुसलमानों के साथ खड़ा रहने को लेकर धन्यवाद दिया और अपना फेसबुक पोस्ट भी साझा किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें