मुख्य समाचार

तमिलनाडु में कोविड-19 के 688 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार

Bhasha

राज्य सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हुई है। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

छत्तीसगढ़ के क्वारंटाइन सेंटर में एक और प्रवासी मजदूर को सांप ने डसा, हुई मौत

Dinesh Dubey

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ में एक क्वारंटाइन सेंटर में कथित तौर पर सांप के कटाने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है. यह घटना डोंगरगांव (Dongargaon) के क्वारंटाइन सेंटर की है, जहां प्रवासी मजदूरों को आइसोलेशन में रखा गया था.

'जल जीवन मिशन' केन्द्र का योगदान 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का आग्रह

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल के जरिए वर्ष 2024 तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मरीज

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि राजनांदगांव जिले में चार मजदूरों में तथा कोरबा जिले के एक छात्र में संक्रमण की पुष्टि हुयी है।

कोविड-19: हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के प्रभाव का आकलन करने वाले अध्ययन में पांच अस्पताल शामिल

Bhasha

दिल्ली में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में शोध प्रबंधन, नीति योजना और संचार विभाग के प्रमुख डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अस्पतालों- एम्स जोधपुर, दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और सर गंगा राम अस्पताल, चेन्नई में अपोलो अस्पताल और एम्स, पटना का नामांकन मई के पहले सप्ताह में शुरू किये गये 12 सप्ताह के अध्ययन के लिए किया गया है।

सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव : सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश

Bhasha

न्यायमूर्ति अनिल कुमार और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की पीठ ने एक स्थानीय अधिवक्ता की जनहित याचिका पर यह आदेश पारित किया।

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह और यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर FIR दर्ज, बसों के नबंर की गलत जानकारी देने का आरोप

Nizamuddin Shaikh

पुलिस की माने तो प्रवासी मजदूरों को लेकर पुलिस को जो बसों की नंबर दिए गए. उन नंबर के जब जांच हुई तो मालूम पड़ा की मजदूरों के लिए भेजी जाने वाली बसों की लिस्ट में ऑटो, एंबुलेंस, बाइक के नंबर मिले थे.

कोविड-19: गुजरात के साबरकांठा में पुलिसकर्मी की मौत

Bhasha

गुजरात के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शिवानंद झा ने बताया कि सोमवार को वायरस से संक्रमित मिले 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल की साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में स्थित सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

शव दफनाने को लेकर हुआ विवाद, प्रशासन ने शांत कराया

Bhasha

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आजमगढ़ जिले अतरौलिया क्षेत्र स्थित जमीन दशांव गांव के पास मंगलवार की भोर हुए सड़क हादसे में कोपागंज थाना क्षेत्र के तीन युवकों मौलाना मोहम्मद अली मुहम्मदी (28), नजरुल हसन (25) तथा एक अन्य की मौत हो गयी। ये युवक लखनऊ के गोलागंज में स्थित शिया समाज के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान व मदरसा तंज़ीमुल मकातिब के छात्र थे।

चीन की सेना ने लद्दाख, उत्तर सिक्किम में उग्र रूख अपनाया : सूत्र

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि भारत और चीन दोनों ने डेमचक, दौलत बेग ओल्डी, गलवान नदी तथा लद्दाख में पैंगोंग सो झील के पास संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है।

बिहार: समस्तीपुर के क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने डांसरों संग लगाए ठुमके, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Dinesh Dubey

समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत राज देसरी कर्राख स्थित क्वारंटाइन सेंटर में महिला डांसरों ने रविवार रात डांस किया. क्वारंटाइन परिसर में इसके लिए बकायदा स्टेज बनाया गया था और लाइटिंग की गई थी.

राजस्थान रोडवेज ने प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की विशेष बसें

Bhasha

राजस्थान पथ परिवहन निगम रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन ने बताया कि कई दर्जन बसों को इसके लिए लगाया गया है।

कोटा के परिवार ने जरूरतमंदों के लिए अपने रसोईघर का दरवाजा खोला

Bhasha

शहर के दादाबाड़ी इलाके में रहने वाला यह जैन परिवार 22 मार्च को लागू जनता कर्फ्यू के दिन से यह सेवा कार्य कर रहा है।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा को दो वर्ष का विस्तार मिला

Bhasha

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 28 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,317 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में छह जम्मू संभाग के और 22 कश्मीर संभाग के हैं।

हरियाणा इस साल मनरेगा के तहत 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा: उप-मुख्यमंत्री

Bhasha

हरियाणा मनरेगा के तहत मजदूरी 309 रुपये प्रतिदिन देता है और कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा संकट के दौरान ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिये इस योजना के तहत कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

भारत का डब्ल्यूटीओ के तहत विकासशील, अल्पविकसित देशों में ब्रांडबैंड ढांचे, डिजिटल कौशल बढ़ाने पर जोर

Bhasha

डब्ल्यूटीओ सामान्य परिषद की पिछले सपताह कोविड-19 व्यापार संबंधी उपायों को लेकर हुई विशेष वर्चुअल बैठक में भारत ने कहा कि विकसित और विकासशील देशों के बीच डिजिटल क्षेत्र में बड़ा अंतर है। भारत ने कहा कि दुनिया की करीब आधी आबादी की तीव्र गति के ब्राडबैंड तक पहुंच नहीं है। इन देशों की आनलाइन प्लेटफार्म तक भी पहुंच नहीं है। टेलि- चिकित्सा का क्षेत्र हो या फिर दूरस्थ शिक्षा अथवा ई- भुगतान ये देश इस तरह की सुविधा से एक तरह से वंचित हैं।

वंदे भारत अभियान के तहत 1,900 से अधिक लोग विदेश से मुंबई लौटे

Bhasha

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि 10 देशों से 13 विशेष उड़ानों के जरिये 1,972 भारतीय मुंबई लौटे हैं जबकि 27 और उड़ानों के शहर में उतरने का अनुमान है।

गोवा के बीच पर पार्टी करते पाए गए रूसी किशोर-किशोरियों को हिरासत में लिया गया

Bhasha

उन्होंने कहा कि ये किशोर रविवार को लॉकडाउन नियमों और अन्य सरकारी पाबंदियों का उल्लंघन कर अश्वेम बीच पर एकांत जगह पर शराब पीते और पार्टी करते पाए गए, जिन्हें बाद में हिरासत में ले लिया गया।

कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1395 हुए, अबतक 40 मरीजों की मौत

Bhasha

विभाग ने बताया कि 149 नए मरीजों में 113 ऐसे लोग ऐसे हैं जिनकी अंतर-राज्यीय यात्रा की पृष्ठभूमि है।

Categories