मुख्य समाचार
RBI: आम जनता को महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद, गांव-शहर में आर्थिक गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार
Dinesh Dubeyकोरोना वायरस महामारी के बीच एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि एमपीसी ने रेपो रेट को चार फीसदी पर बरकार रखने का फैसला लिया है. इसके साथ ही रिवर्स रेपो रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
GHMC Election Results 2020: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की शुरुआती रुझानों में BJP 85 सीटों पर आगे, TRS -30 और AIMIM तीसरे नंबर पर
Manoj Pandeyग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (Greater Hyderabad Civic Elections) के वोटो की काउंटीग जारी है. शुरुआती रुझान में बीजेपी को बहुमत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी 85 सीटों पर आगे है. त्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (Telangana Rashtra Samithi) 30 सीटों पर और 16 सीटों पर एआईएमआईएम (AIMIM) आगे है. जबकि, कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है. इस निकाय चुनाव में जीत के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी. इस दौरान एआईएमआईएम और बीजेपी के बीच कई बार जुबानी जंग भी हुए. लेकिन रुझान इशारा कर रहे रहे हैं कि इस बार बीजेपी का पलड़ा भारी है. फिलहाल अंतिम परिणाम के बाद ही जीत और हार का फैसला तय होगा.
IND vs AUS: टी20 मुकाबले से हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली, केएल राहुल संग शेयर की सेल्फी, मस्ती के मूड में दिखे खिलाड़ी
Harshvardhan Pathakटीम इंडिया को ODI में भले हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पूरी सीरीज में हार्दिक स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उनकी शानदार बैटिंग के चलते ही टीम इंडिया ने आखिरी एक दिवसीय मुकाबले में बाजी मारी.
विदेश की खबरें | मालवेयर से सुरक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भारतीय ने अपना गुनाह कबूल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में 33 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति ने कम्प्यूटर सुरक्षा सेवा देने के नाम पर कई अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के मामले में अपना गुनाह कबूल लिया है।
Coronavirus Cases Update: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 36,594 नए मामलों के साथ कुल आकड़ा 96 लाख के करीब, एक दिन में 540 संक्रमितों की हुई मौत
IANSभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 36,595 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 95,71,559 हो गई. इसी दौरान इस वायरस से 540 मौतें हुई, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 1,39,188 तक पहुंच गया. देश में 70 फीसदी मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ से दर्ज हुए हैं.
देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 95.71 लाख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के 36,595 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 95.71 लाख के पार चली गई। इनमें से 90 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 94.20 फीसदी हो गई।
देश की खबरें | डीएसजीएमसी ने किसानों के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट पर कंगना रनौत को भेजा नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने अभिनेत्री कंगना रनौत को कानूनी नोटिस जारी कर, उन्हें केन्द्र के कृषि कानूनों के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ ‘‘आपत्तिजनक’’ ट्वीट पर बिना किसी शर्त माफी मांगने को कहा है और अभिनेत्री से उन ट्वीट को हटाने को भी कहा गया है।
विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने युद्ध अपराध से जुड़े कथित ‘ट्वीट’ को बेवजह तवज्जो दी: चीनी अधिकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉरिसन ने गत सोमवार को चीन सरकार से कहा था कि वह उस विवादित तस्वीर को ट्वीट करने के लिए माफी मांगे, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक कथित तौर पर एक बच्चे की हत्या करता दिख रहा है।
यूपी को निवेश हब बनाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाला मोर्चा, जल्द मुकेश अंबानी से होगी मुलाकात
Dinesh Dubeyउत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात देश के सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख और देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से होने वाली है.
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के नीतिगत फैसलों से पहले सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों की घोषणा के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ गया।
Engagement Mehndi Design: सगाई के खास मौके पर अपने हाथों और पैरों पर रचाएं मेहंदी, देखें खास और लेटेस्ट हेना पैटर्न्स (Watch Tutorial Videos)
Laxmi Pandeyभारतीय शादियों से पहले सगाई, हल्दी, संगीत और मेहंदी जैसे रस्म बहुत खास होते हैं, जिसके लिए तैयार रहना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी अपनी सगाई की प्लानिंग कर रही हैं या ऐसे फंक्शन में शामिल हो रही हैं. सगाई के लिए लगाई जानेवाली मेहंदी की कुछ खास, लेटेस्ट और स्पेशल डिज़ाइन्स लेकर आए हैं. जिसे देख कर आप अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगा सकती है.
Indian Navy Day 2020: भारती नौसेना के सबसे घातक हथियार, जो दुश्मन देश की सेना को कर सकते हैं तहस-नहस
Manoj Pandeyभारतीय नौसेना की ताकत का पूरी दुनिया लोहा मानता है. आज यानी 4 दिसंबर को ही भारतीय नौसेना के जांबाजों ने पकिस्तान को धूल चटाई थी. इस दिन को भारत में नौसना दिवस के रूप में मनाया जाता है. दुश्मन देश से मुकाबला करने में भारतीय नौसना किसी भी मामले में कम नहीं है. इंडियन नेवी के पास कई ऐसे घातक और विध्वंसक हथियार हैं. जो दुश्मनों को खाक में मिलाने के लिए काफी है. रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की सबसे ताकतवर नेवी के मुकाबले भारतीय नेवी सातवें नंबर है. शायद यही कारण है कि दुश्मन भूलकर समंदर की तरफ आंखे उठाकर नहीं देखते हैं.
Shah Rukh Khan के फिल्म जीरो करने पर बोले लिलिपुट, कहा- नहीं करनी चाहिए थी ऐसी फिल्म
Team Latestlyलिलिपुट ने कहा कि शाहरुख खान को ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी. क्योंकि फिल्म में छोटे कद के शख्स के बारे में काम करने के लिए कुछ भी नहीं था.
December 5 Bharat Bandh: किसानों के समर्थन में Tribal Army द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान के बाद Twitter पर ट्रेंड कर रहा है '5 दिसंबर भारत बंद'
Anita Ramआदिवासी सेना यानी ट्राइबल आर्मी ने फार्म लॉ के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार (5 दिसंबर) को देशव्यापी हड़ताल का अह्वान किया है, जिसके बाद ट्विटर पर 5 दिसंबर भारत बंद ट्रेंड कर रहा है. भारत बंद को लेकर आदिवासी सेना और उसके संस्थापक हंसराज मीणा के ट्वीट को लोग रीट्वीट कर रहे हैं.
Vocal for Local: उत्तर प्रदेश के रामपुर और लखनऊ में हुनर हाट का आयोजन, ई-प्लेटफॉर्म पर भी रहेगा उपलब्ध
PBNS Indiaप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल(Vocal for Local) के आह्वान को साकार करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूत करने में "हुनर हाट" प्रभावी मिशन साबित हो रहा है.
Indian Navy Day 2020: भारतीय नौसेना दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं
Manoj Pandeyभारत में हर साल नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिन भारत का हर शख्स नौसेना के जाबाजों को याद करता है. नौसना अपनी अदम्य साहस के लिए जाना जाता है. भारतीय नौसेना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी नौसेना कर्मियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा, हमारे सभी वीर नौसैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं. पीएम मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ट्वीट कर कहा, भारतीय नौसेना निडर होकर हमारे तटों की रक्षा करती है और जरूरत के समय मानवीय सहायता भी प्रदान करती है. हमें सदियों से भारत की समृद्ध समुद्री परंपरा भी याद है.
Cyclone Burevi Updates: तमिलनाडु से महज 40 किमी दूर, आपातस्थिति के लिए सेना, वायु सेना और नौसेना तैयार
Dinesh Dubeyदक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है. जिसके बाद तमिलनाडु और केरल में लोगों ने राहत की सांस ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक चार दिसंबर को दोपहर में यह केरल तट से टकरायेगा.
Friday Pooja Special: माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, नौकरी में तरक्की और कमाई में होगी बरकत
Rajesh Srivastavसनातन धर्म में हर देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए विशेष दिन निर्धारित होते हैं. मान्यता है कि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है, और इस दिन लक्ष्मीजी के नाम पर व्रत एवं षोडशोपचार विधि से पूजा करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ इन उपायों को भी अमल में लाएं तो सारे संकट दूर हो जायेंगे, घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी.
Christmas 2020 Safety Tips: कोविड-19 महामारी के दौरान घर पर रहकर परिवार के साथ इन सुरक्षित तरीकों से सेलिब्रेट करें क्रिसमस
Anita Ramअधिकांश लोग क्रिसमस डे से कई दिन पहले ही अपने घर क्रिसमस ट्री लेकर आते हैं और रंग-बिरंगी लाइटों और अन्य डेकोरेटिव आइटम से सजाते हैं. अगर आप भी दिसंबर महीने के सबसे बड़े पर्व क्रिसमस को सेलिब्रेट करने की तैयारी में जुटे हैं तो आपको सुरक्षा का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए.
Coronavirus Cases Update: पश्चिम बंगाल में COVID19 से 51 मरीजों की हुई मौत, 3271 नए मामले सामने आए
Bhashaपश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 51 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 8,576 हो गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें कॉलेज ऑफ मेडिसीन एंड सागर दत्ता हॉस्पीटल के प्राचार्य हासी दासगुप्ता भी शामिल हैं.