विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने युद्ध अपराध से जुड़े कथित ‘ट्वीट’ को बेवजह तवज्जो दी: चीनी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मॉरिसन ने गत सोमवार को चीन सरकार से कहा था कि वह उस विवादित तस्वीर को ट्वीट करने के लिए माफी मांगे, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक कथित तौर पर एक बच्चे की हत्या करता दिख रहा है।

मॉरिसन ने गत सोमवार को चीन सरकार से कहा था कि वह उस विवादित तस्वीर को ट्वीट करने के लिए माफी मांगे, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक कथित तौर पर एक बच्चे की हत्या करता दिख रहा है।

इस ट्वीट के बाद चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच तनाव पैदा हो गया।

यह भी पढ़े | Gitanjali Rao: टाइम मैगजीन की पहली ‘Kid of The Year’ बनी भारतीय मूल की गीतांजलि राव.

चीन के उप राजदूत, वैंग शीनिंग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह मामला इस तरह से बढ़ा कि मुद्दे से ही भटक गया और अब चीन में ‘ब्रेरेटन रिपोर्ट’ कुछ अधिक ही लोकप्रिय हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर लोगों को पता है कि अफगानिस्तान में क्या हुआ। लोग हैरत में हैं कि एक राष्ट्र के नेता ने चीन के एक आम युवा कलाकार के काम पर ऐसी प्रतिक्रिया दी।’’

यह भी पढ़े | COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र महासभा विशेष सत्र की करेगी मेजबानी, एजेंसियों और प्रमुख वैज्ञानिकों के साथ होंगे संवाद.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने पिछले दिनों एक ग्राफिक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें एक ऑस्ट्रेलियाई सैनिक एक बच्चे के गले पर चाकू रखा हुआ था। बच्चे की गोद में एक मेमना भी था।

झाओ ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘ऑस्ट्रेलियाई सैनिकों द्वारा अफगानिस्तान के नागरिकों और कैदियों की हत्या से हर कोई स्तब्ध हैं। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं और इसके लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग करते हैं।’’

मॉरिसन ने कहा था कि झाओ द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर ‘‘झूठी’’, ‘‘अपमानजनक’’ और ‘‘संदर्भ से परे’’ है।

उन्होंने कहा था, ‘‘चीन की सरकार को इस पोस्ट के लिए शर्मिंदा होना चाहिए। इसने दुनिया की नजरों में उसे गिरा दिया है।’’

अमेरिका, न्यूजीलैंड और कनाडा के अधिकारियों ने भी चीन के इस ट्वीट की आलोचना की है।

यह पूरा मामला युद्ध अपराधों को लेकर एक सैन्य रिपोर्ट से जुड़ा है, जिसमें दावा किया गया था इस बात की ‘‘विश्वसनीय जानकारी’’ है कि ऑस्ट्रेलियाई विशेष बलों के मौजूदा एवं सेवानिवृत्त कम से कम 19 सैनिकों ने कथित तौर पर 39 अफगानों की गैरकानूनी तरीके से हत्या की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट