IND vs AUS: टी20 मुकाबले से हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली, केएल राहुल संग शेयर की सेल्फी, मस्ती के मूड में दिखे खिलाड़ी

टीम इंडिया को ODI में भले हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पूरी सीरीज में हार्दिक स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उनकी शानदार बैटिंग के चलते ही टीम इंडिया ने आखिरी एक दिवसीय मुकाबले में बाजी मारी.

हार्दिक पंड्या साथी खिलाड़ियों के साथ (Image Credit: Instagram)

ODI मुकाबले में 2-1 से हारने के बाद अब टीम इंडिया (India) ऑस्ट्रेलिया को टी20 श्रृंखला में पटखनी देने के इरादे से आज मैदान पर उतरेगी. माना जा रहा है कि एक दिवसीय शृंखला में भले ही भारत को हार सामना करना पड़ा हो लेकिन टी20 मुकाबले में भारतीय टीम भी कम नहीं है. मानुका ओवल की पिच पर कौन बाजी मारेगा ये तो कुछ ही घंटे में साफ़ हो जाएगा. हालांकि मुकाबले से टीम इंडिया काफी रिलेक्स के मूड में नजर आ रही है. टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पंडया ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनके साथ कई खिलाड़ी मस्ती भरा टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं.

हार्दिक की इस सेल्फी में उनके साथ विराट कोहली, केएल राहुल और मयंक अग्रवाल नजर आ रहे हैं. ये सभी कैनबेरा के रेस्तरां में अपने मील को एन्जॉय करते दिखाई दे रहें हैं. आप भी देखिए हार्दिक को ये सेल्फी फोटो.

टीम इंडिया को ODI में भले हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन पूरी सीरीज में हार्दिक स्टार बल्लेबाज बनकर उभरे हैं. उनकी शानदार बैटिंग के चलते ही टीम इंडिया ने आखिरी एक दिवसीय मुकाबले में बाजी मारी. ऐसे में हर कोई चाहेगा कि हार्दिक की ये परफॉरमेंस आगे भी जारी रहे.

आस्ट्रेलिया में भारत का टी-20 रिकार्ड अच्छा है. भारत ने अभी तक आस्ट्रेलिया में नौ मैच खेले हैं, जिसमें से पांच बार भारत को जीत मिली है. आस्ट्रेलिया तीन बार जीती है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था. एक अहम बात यह है कि भारत ने आस्ट्रेलिया में कभी भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने रखा 134 रनों का टारगेट, अरुंधति रेड्डी ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\