Coronavirus Cases Update: पश्चिम बंगाल में COVID19 से 51 मरीजों की हुई मौत, 3271 नए मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 51 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 8,576 हो गई है. पिछले 24 घंटे में राज्य में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें कॉलेज ऑफ मेडिसीन एंड सागर दत्ता हॉस्पीटल के प्राचार्य हासी दासगुप्ता भी शामिल हैं.

कोरोना की जांच (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता, 4 दिसंबर: पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से 51 और व्यक्तियों की मौत होने से प्रदेश में मरने वालों की संख्या 8,576 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड-19 (COVID19) संक्रमण के 3,246 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,93,316 हो गई.

इस बीच राज्य में बुधवार से बृहस्पतिवार तक 3,257 मरीज संक्रमण मुक्त हुये. इसी के साथ अब तक 4,60,634 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. मरीजों के स्वस्थ होने की दर सुधरकर 93.38 फीसद हो गई है. बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अभी 24,106 मरीजों का उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 2.37 लाख, रिकवरी रेट 97 प्रतिशत पहुंची

पिछले 24 घंटे में राज्य में जिन मरीजों की मौत हुई है उनमें कॉलेज ऑफ मेडिसीन एंड सागर दत्ता हॉस्पीटल के प्राचार्य हासी दासगुप्ता भी शामिल हैं. दासगुप्ता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया और कहा कि उन्हें काम के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाएगा. राज्य में अब तक 60,02,928 नमूनों की जांच हुई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड