बॉलीवुड

Saaho First Review: 'साहो' की पहली प्रतिक्रियाएं आई सामने, जानें दर्शकों को कैसी लगी प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. साथ ही फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म 'साहो' की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं

Saaho First Review: 'साहो' की पहली प्रतिक्रियाएं आई सामने, जानें दर्शकों को कैसी लगी प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म
फिल्म 'साहो' का पोस्टर (Photo Credits: Facebook)

Saaho First Review: प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' (Saaho) बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था. साथ ही फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लोगों ने फिल्म देखने के लिए एडवांस बुकिंग भी कर ली थी. उम्मीद लगाई जा रही है कि 'साहो' पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड्स तोड़ देगी. बताया जा रहा था कि यह फिल्म पहले दिन कुल-मिलाकर 65-70 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

फिल्म 'साहो' की पहली प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं. प्रभास के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है. जहां उनके फैन्स इस फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को ये फिल्म बेहद बोरिंग लग रही है. एक नजर डालिए कुछ ट्वीट्स पर:-

सकारात्मक प्रतिक्रियाएं:-

यह भी पढ़ें:- Shocking: साहो की रिलीज से पहले प्रभास के इस फैन की हुई मौत, Video देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

नकारात्मक प्रतिक्रियाएं: 

आपको बता दें कि 'साहो' में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे जैसे सितारे भी अहम रोल में है. सुजीत ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर बाद में इसकी रिलीज डेट 30 अगस्त तय की गई. जल्द ही हम फिल्म 'साहो' की समीक्षा आपके सामने पेश करेंगे. तब तक लेटेस्टली हिंदी के साथ बने रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).