Coronavirus: यूपी में COVID-19 से संक्रमित 585 नए मामले आए सामने, सूबे में कोरोना के एक्टिव मामलो की संख्या 6,709 हुई
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या में भी रोजाना इजाफा हो रहा है. कोरोना को लेकर देश में महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु शीर्ष पर बने हुए हैं. दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले में बढ़ रहे हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 585 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ कोरोना एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,709 हो गई है.