देश

Amroha Shocking News: अमरोहा में अंधविश्वास का मामला, सांप के डसने के बाद किशोर को गंगा में लटकाया; इलाज में देरी से मौत; VIDEO

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में अंधविश्वास का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. आदमपुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से बेहोश हुए एक किशोर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय उसके परिजनों ने उसे गंगा नदी के पानी में रस्सी से बांधकर लटका दिया. अंधविश्वास के चलते हुई इस देरी के कारण किशोर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.

Amroha Shocking News: अमरोहा में अंधविश्वास का मामला, सांप के डसने के बाद किशोर को गंगा में लटकाया; इलाज में देरी से मौत; VIDEO
(Photo Credits Pixabay)

Amroha Shocking News: अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने चिकित्सा विज्ञान और जागरूकता के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एक किशोर को सांप ने डस लिया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। प्राथमिक चिकित्सा या अस्पताल जाने के बजाय, उसके परिवार के सदस्यों ने अंधविश्वास का रास्ता अपनाया। परिजनों का मानना था कि किशोर को बहते पानी में लटकाने से उसके शरीर से सांप का जहर निकल जाएगा.

घंटों नदी में लटका रहा किशोर

परिजनों ने पूरी तरह अचेत पड़े किशोर को एक रस्सी से बांधकर गंगा नदी के बहते पानी में लटका दिया। अंधविश्वास के फेर में घंटों तक चले इस अनुष्ठान के दौरान किशोर को कोई चिकित्सीय सहायता नहीं मिल सकी। घंटों तक पानी में रहने के कारण उसकी हालत और भी बिगड़ गई है, वर्तमान में किशोर की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़े:  Kawardha Shocking News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शादीशुदा महिला पर गंभीर आरोप, नाबालिग लड़के को होटल बुलाकर दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 अमरोहा में अंधविश्वास का मामला

जागरूकता की कमी

सांप के डसने पर तत्काल 'एंटी-वेनम' (Anti-Venom) इंजेक्शन लगवाना जीवन बचाने का एकमात्र वैज्ञानिक तरीका है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में आज भी जागरूकता की कमी के कारण लोग ओझाओं या झाड़-फूंक करने वालों के चक्कर में पड़ जाते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल पीड़ित की जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि अंधविश्वास के प्रति समाज के नजरिए को भी दर्शाती हैं।

इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर भी दबाव है कि वे इस तरह के मामलों को रोकने के लिए ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं,पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किशोर के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है, चिकित्सा विशेषज्ञों ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि सर्पदंश के मामले में किसी भी प्रकार के घरेलू टोटकों या अंधविश्वास के बजाय तुरंत निकटतम सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार कराएं,

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2026 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).