PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 17th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 17वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी. इस सीजन में पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई ईशान किशन (Ishan Kishan) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 17 मुकाबलों को अपने नाम करने में सफल रही है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 7 मैच जीत सकी है. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है.

पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन और ट्रैविस हेड बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और मार्को यानसन टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Punjab Kings Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बोर्ड पर जड़ दिए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 28 गेंदों पर पांच चौके और आठ छक्के लगाए. अभिषेक शर्मा के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 39 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को शशांक सिंह ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. शशांक सिंह और अर्शदीप सिंह के अलावा जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 220 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी: 219/6, 20 ओवर (ट्रैविस हेड 38 रन, अभिषेक शर्मा 74 रन, इशान किशन 27 रन, हेनरिक क्लासेन 39 रन, अनिकेत वर्मा 18 रन, सलिल अरोड़ा 8 रन, नितीश कुमार रेड्डी नाबाद 0 रन और हर्ष दुबे नाबाद 1 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (शशांक सिंह 2 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट और जेवियर बार्टलेट 1 विकेट).

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.