कोरोना का असर, मार्क्स एंड स्पेंसर ने लिया 950 जॉब कटौती करने का फैसला
COVID की चपेट में पूरी दुनिया है. इस वायरस के कारण जहां लोगों की जान गई, वहीं आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. दरअसल कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर देश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. यहां तक कि लॉकडाउन लगा दिया गया. जिसके कारण लोग अपने घरों में सीमित हो गए और दफ्तर, दूकान, , मॉल, फूड फैक्ट्री, समेत लगभग सब बंद था. जिसके कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं अब इसका असर लोगों की नौकरियों पर पड़ता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में ब्रिटेन की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी मार्क्स एंड स्पेंसर ने नौकरी में कटौती करने का फैसला लिया है.