बॉलीवुड

कोरोना का इलाज करा रही अनुपम खेर की मां के हेल्थ को लेकर आई बड़ी अपडेट, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुआ कहा कि दोस्तों अच्छी खबर शेयर करना चाहूंगा. कोकिलाबेन के डॉक्टर्स ने बताया है कि मेरी मां अब मेडिकल के सारे पैरामीटर्स के अनुसार फिट है और घर जाने के लिए तैयार हैं.

कोरोना का इलाज करा रही अनुपम खेर की मां के हेल्थ को लेकर आई बड़ी अपडेट, एक्टर ने वीडियो शेयर कर दी जानकारी
अनुपम खेर (Image Credit: Twitter)

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी, भाई राजू उनकी पत्नी और बेटी कोरोना संक्रमित (COVID 19 Positive) पाई गए थे. जिसके बाद एक्टर ने सोशल मीडिया पर सभी को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था. अनुपम खेर की मां का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में किया जा रहा है. ऐसे में अब उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसके बारे में खुद अनुपम खेर ने सभी से शेयर किया है. अनुपम ने बताया कि उनकी मां अब काफी ठीक हो चुकी है. वो मेडिकल सभी पैरामीटर के अनुसार फिट है. ऐसे में डॉक्टर्स की तरफ से उन्हें घर जाने की अनुमति मिल चुकी हैं. जहां उन्हें खुद को क्वॉरेंटाइन में रहना होगा.

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुआ कहा कि दोस्तों अच्छी खबर शेयर करना चाहूंगा. कोकिलाबेन के डॉक्टर्स ने बताया है कि मेरी मां अब मेडिकल के सारे पैरामीटर्स के अनुसार फिट है और घर जाने के लिए तैयार हैं. जहां उन्हें सेल्फ क्वॉरेंटाइन रहना होगा. मैं अस्पताल के सभी स्टाफ का शुकिया अदा करना चाहूंगा. आप लोगों के ढेर सारे प्यार हिम्मत के कारण ये सब मुमकिन हो पाया है. इसके साथ ही अनुपम खेर ने उन तमाम लोगों के लिए भी दुआ की जिनके परिवार के लोग कोरोना से लड़ रहें हैं.

आपको बता दे कि जैसे ही अनुपम खेर ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी तो तमाम लोग इस गुड न्यूज़ के लिए उन्हें बधाई देते दिखाई दिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).