बॉलीवुड

तापसी पन्नू के बाद स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के बी-एक्ट्रेस वाले बयान पर दिया अपना रिएक्शन, पढ़ें ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर अपना एक इंटरव्यू दिया था जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में उन्होंने जावेद अख्तर, महेश भट्ट, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत बॉलीवुड के अन्य बड़े नामों पर कई आरोप लगाए हैं.

तापसी पन्नू के बाद स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के बी-एक्ट्रेस वाले बयान पर दिया अपना रिएक्शन, पढ़ें ट्वीट
कंगना रनौत और स्वरा भास्कर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर अपना एक इंटरव्यू दिया था जो अब हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में उन्होंने जावेद अख्तर, महेश भट्ट, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा समेत बॉलीवुड के अन्य बड़े नामों पर कई आरोप लगाए हैं. इसी दौरान उन्होंने स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को करण जौहर (Karan Johar) का समर्थक बताते उन्हें बी-ग्रेड एक्ट्रेस कह दिया था.

इसे लेकर अब स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर अपना रिएक्शन दिया है. स्वरा ने कंगना के उस इंटरव्यू का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "जरुरामंद बाहरी लोग, बी ग्रेड एक्ट्रेस लेकिन अलिया भट्ट और अनन्या से बेहतर दिखने वाली और बेहतर एक्टर! कुलमिलाकर ये एक कॉम्प्लीमेंट था! थैंक्स कंगना! मुझे लगता है तुम एक गॉर्जियस, उदार और महान एक्टर हो! इसी तरह से चमकते रहो."

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के बी-ग्रेड एक्ट्रेस कमेंट पर आया तापसी पन्नू का रिएक्शन, कहा- 10वीं और 12वीं के बाद हमारा रिजल्ट भी आ गया है!

अपने इस ट्वीट में स्वरा ने जाहिर कर दिया है कि वो कंगना के बयानों को सकारात्मक रूप से ले रही हैं. आपको बता दें कि कंगना ने आरोप लगाया था कि करण उन्हें गलत साबित करने के लिए तापसी पन्नु और स्वरा भास्कर जैसी बाहरी एक्ट्रेसेस को आगे करके ये साबित करने की कोशिश करते हैं कि सिर्फ कंगना को उनसे तकलीफ है.

इसके बाद कंगना ने स्वरा और तापसी से सवाल करते हुए कहा था कि उनके पास काम क्यों नहीं है? इनका होना ही नेपोटिज्म का सबसे बड़ा प्रमाण है. उनके इन बयानों को लेकर तापसी पन्नू ने भी ट्विटर पर उनपर तंज कसा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).