Bhojpuri Hot Song: पवन सिंह और निधि झा का रोमांटिक गाना 'रेड़ी वाटर का पानी' है बेहद ही झन्नाटेदार, देखकर हिल जाएंगे दिमाग के तार
इस गाने को अब 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को इंदु सोनाली के साथ पवन सिंग ने गाया है. जबकि ओम झा ने और लिरिकिस विनोद व्यास ने लिखा हैं.
Bhojpuri Hot Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की लोगों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं. अपने दमदार एक्टिंग से तो पवन लोगों का दिल जीत ही लेते हैं इसके साथ अपनी मिट्ठी आवाज से लोगों का अपना दीवाना बना लेते हैं. फिर चाहे पार्टी सॉन्ग हो या रोमांटिक गाना. पवन सिंह हर बार कमाल करते दिखाई देते हैं. ऐसा ही धमाल वो अपने गाने 'रेड़ी वाटर का पानी' में करते दिखाई दे रहे हैं.
फिल्म ग़दर के इस गाने में पवन सिंह की जोड़ी निधि झा के साथ बनी है. जिसमें दोनों का दम देखते ही बन रहा है. निधि का हॉट लुक और पवन का दमदार अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है. दोनों की इस रोमांटिक केमिस्ट्री के चलते इस गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त पॉपुलारिटी मिल रही है. यह भी पढ़े: Bhojpuri Hot Song: काजल राघवानी संग पवन सिंह का बोल्ड गाना ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ यूट्यूब पर हुआ वायरल, इतने करोड़ लोगों ने देखा
इस गाने को अब 11 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को इंदु सोनाली के साथ पवन सिंग ने गाया है. जबकि ओम झा ने और लिरिकिस विनोद व्यास ने लिखा हैं. फिल्म ग़दर पवन सिंह सुपरहिट फिल्मों से एक है. जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब फिल्म के इस गाने को लेकर यूट्यूब पर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

