बॉलीवुड

सलमान खान ने इस बार खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो किया शेयर, अब नहीं कर पाएंगे ट्रोल

जब से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है उससे पहले से ही सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस पहुंच गए थे. जिसके बाद से ही वो वहां अपना टाइम्स स्पेंड कर रहे हैं.

सलमान खान ने इस बार खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो किया शेयर, अब नहीं कर पाएंगे ट्रोल
सलमान खान (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने फार्म हाउस पर खेती कर रहे हैं. जिसकी सलमान कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुके हैं. हालांकि आखिरी बार सलमान ने खेती के बाद जो फोटो शेयर की थी उसे लेकर वो ट्रोल भी हो गए थे. क्योंकि उस फोटो में सलमान खान पैर से लेकर सर तक मिट्ठी में सने हुए थे. जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई की और सवाल पूछा कि इस तरह खेती कौन करता है? लेकिन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का अपना ही रुतबा है और उन्हें ट्रोल से खास फर्क नहीं पड़ता है. ऐसे में सलमान खान ने इस बार खेती करते हुए वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में सलमान पानी से लबालब भरे खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सलमान खान के इस अवतार को देखना बेहद खास है. फिल्मी परदे का ये देशी अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. इसके साथ ही सलमान के इस वीडियो से उन लोगों के मुंह पर भी ताला लगा जो उनकी खेती करने को लेकर ट्रोल कर रहे थे.

दरअसल जब से लॉकडाउन की शुरुआत हुई है उससे पहले से ही सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस पहुंच गए थे. जिसके बाद से ही वो वहां अपना टाइम्स स्पेंड कर रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करे तो रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अगस्त महीने से अपनी फिल्म राधे की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने महबूब स्टूडियो के सारे फ्लोर रेंट पर ले रखे हैं. ताकि जल्द से जल्द फिल्म की शूटिंग को अब तय समय पर खत्म किया जा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).