Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, TATA Indian Premier League 2026 9th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का नौवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (GT vs RR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा. ये शनिवार को होने वाले डबल हेडर का दूसरा मैच होगा जो अहमदाबाद में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अभी तक 1-1 मुकाबले खेले हैं. गुजरात टाइटंस को पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार मिली थी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (GT vs RR Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने 6 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम को 2 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए थे. जिसमें गुजरात टाइटंस ने एक मुकाबला 58 रन से जीता था, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने दूसरा मैच 8 विकेट से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीता था.
पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी. हालांकि, टीम के बल्लेबाज पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. ऐसे में शुभमन गिल और जोस बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी और टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा अहम भूमिका निभा सकते हैं.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां काली और लाल मिट्टी की पिचें देखने को मिलती हैं. लाल मिट्टी की पिच तेज गेंदबाजों को अधिक मदद देती है, जबकि काली मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को सहायता मिलती है. बल्लेबाजों के लिए यह मैदान आमतौर पर अनुकूल रहता है, हालांकि शुरुआती ओवरों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का नौवां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक 4 अप्रैल को अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. ऐसे में खिलाड़ियों को ज्यादा गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा. बारिश की संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें
गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल ने पिछले 10 मैचों में 53.44 की औसत से 481 रन बनाए हैं. साई सुदर्शन के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 443 रन निकले हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने पिछले 10 मैचों में 161.25 की स्ट्राइक रेट से 490 रन बनाए हैं. गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मैचों में 8.93 की इकॉनमी से 18 विकेट लिए हैं. राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने पिछले 8 मैचों में 8.53 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs RR 9th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज.
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY