GT vs RCB, IPL 2026 Final Match: फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, बने ये बड़े रिकॉर्ड
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 154 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली.
Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Final Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला समाप्त हो गया है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल का दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया हैं. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में थीं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे थे. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा, लगातार दूसरे साल खिताब पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 154 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने महज 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से घातक सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 75 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए.
वाशिंगटन सुंदर ने बनाया ये रिकॉर्ड
इस अर्धशतकीय पारी के साथ वाशिंगटन सुंदर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वाशिंगटन सुंदर आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए नंबर-4 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त रूप से सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वाशिंगटन सुंदर ने इस मामले में हार्दिक पांड्या और डेविड वार्नर की बराबरी कर ली है. तीनों खिलाड़ियों ने इस क्रम पर 3-3 अर्धशतक जड़े हैं. सूची में विजय शंकर और शाहरुख खान दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 2-2 अर्धशतक जड़े हैं.
लगातार दो फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम बनी आरसीबी
आरसीबी अब आईपीएल के इतिहास में लगातार दो खिताब (2025 और 2026) जीतने वाली सिर्फ तीसरी टीम बनी. इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ऐसा कर चुकी थी. बता दें कि मुंबई इंडियंस ने साल 2020, 2019, 2017, 2015, और 2013 में ट्रॉफी जीती हैं. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2023, 2021, 2018, 2011, और 2010 में खिताब पर कब्जा जमाया है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन खिताब जीते हैं. डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस ने एक-एक खिताब जीते हैं.
जोस बटलर ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने 82.60 की स्ट्राइक रेट से 23 गेंदों में एक चौके की बदौलत 19 रन बनाए. टाटा आईपीएल के फाइनल में जोस बटलर तीसरी सबसे धीमी पारी (कम से कम 20 गेंद) खेलने वाले बल्लेबाज बने. इस मामले में मैथ्यू हेडन (54.83) और दिनेश कार्तिक (80.76) जोस बटलर से आगे हैं.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

