क्रिकेट

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. गुजरात टाइटंस की टीम अपने घरेलू मैदान पर दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगी.

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Live Score Update: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bengaluru, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Live Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा हैं. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने क्वालीफायर-1 जीतकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया था. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि विजेता टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: GT vs RCB, IPL 2026 Final Stats And Preview: दूसरी ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया है और घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी उसे मिलेगा. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम क्वालीफायर-1 में जीत दर्ज करने के बाद पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम भी ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को 4 मुकाबलों में जीत मिली है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 और गुजरात टाइटंस ने 1 मुकाबला अपने नाम किया है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार टीम को मजबूती देते हैं.

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).