क्रिकेट

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके जोस बटलर बाद और निशांत सिंधु ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

GT vs RCB, IPL 2026 Final Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की आई आंधी, गुजरात टाइटंस को महज 154 रनों पर रोका; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 Final Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 31 मई को गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (GT vs RCB) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेंगी. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs GT, TATA IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रचेगी इतिहास या गुजरात दोहराएगी 2022 का कमाल? जानिए लगातार दो आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड किसके नाम

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 9 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 5 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं गुजरात टाइटंस ने 4 मैच जीते हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

गुजरात टाइटंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आई है. टीम के पास शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर अहम भूमिका निभा सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड टीम की बड़ी ताकत हैं.

गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Gujarat Titans Cricket Team vs Royal Challengers Bengaluru Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 26 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके जोस बटलर बाद और निशांत सिंधु ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 55 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 154 रन बनाए. गुजरात टाइटंस की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों पर पांच चौके लगाए. वाशिंगटन सुंदर के अलावा निशांत सिंधु ने 20 रन बनाए.

दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. रसिख सलाम डार के अलावा जोश हेज़लवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 155 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 154/8, 20 ओवर (साई सुदर्शन 12 रन, शुभमन गिल 10 रन, निशांत सिंधु 20 रन, जोस बटलर 19 रन, वाशिंगटन सुंदर नाबाद 50 रन, अरशद खान 15 रन, राहुल तेवतिया 7 रन, जेसन होल्डर 7 रन, राशिद खान 7 रन और कैगिसो रबाडा नाबाद 3 रन.)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 2 विकेट, भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट, रसिख सलाम डार 3 विकेट और क्रुणाल पांड्या 1 विकेट).

नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2026 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).