Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने पहले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें टीम सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी. ऐसे में टीम अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं.
आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. दोनों टीमों ने 16-16 मैच जीते हैं, जिससे दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. पंजाब किंग्स की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराया था. कूपर कोनोली ने डेब्यू मैच में नाबाद 72 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 110 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान आयुष म्हात्रे ने महज 43 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. आयुष म्हात्रे के अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाए.
दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को जेवियर बार्टलेट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार विशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. विजयकुमार विशाक के अलावा जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल और मार्को जानसन ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 209/5, 20 ओवर (संजू सैमसन 7 रन, रुतुराज गायकवाड़ 28 रन, आयुष म्हात्रे 73 रन, शिवम दुबे नाबाद 45 रन, कार्तिक शर्मा 1 रन, सरफराज खान 32 रन और प्रशांत वीर नाबाद 6 रन.)
पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (जेवियर बार्टलेट 1 विकेट, युजवेंद्र चहल 1 विकेट, विजयकुमार विशाक 2 विकेट और मार्को जानसन 1 विकेट).
नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY