सुशांत सिंह राजपूत की याद में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया इमोशनल Video, घर पर डांस करते नजर आए एक्टर
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन का दुख अभी भी उनके परिवार और चाहनेवालों के बीच बरकरार है. आज उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उन्हें याद करते हुए उनका एक भावुक कर देने वाला वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन का दुख अभी भी उनके परिवार और चाहनेवालों के बीच बरकरार है. आज उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने उन्हें याद करते हुए उनका एक भावुक कर देने वाला वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में सुशांत अपने पसंद की हर वो चीज करते नजर आ रहे हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है. वीडियो में देखा गया कि सुशांत गिटार बजा रहे हैं, अपने पेटडॉग के साथ खेल रहे हैं, घर पर टीवी देख रहे हैं और साथ ही डांस भी कर रहे हैं.
श्वेता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने भाई सुशांत के लिए लिखा, "एक दर्द जो इतना कीमती है कि इसके लिए आप दुनियाभर की चीजों के साथ भी सौंदा नहीं करेंगे. एक घाव जो इतना गहरा है जिसे आप शेयर भी नहीं कर पाए! मेरे फॉरएवर स्टार."
गौरलतब है कि सुशांत के निधन के बाद से ही श्वेता उनकी याद में लगातार कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं तथा अपने भाई के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करती हैं. सुशांत की मौत के बाद फैसला लिया गया कि उनकी सभी चीजों को उनकी यादगार चीजों के रूप में सहेजकर रखा जाएगा तथा उनकी याद में एक सामाजिक संस्था का गठन भी किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

