सचिन पायलट और 18 अन्य विधायको ने हाई कोर्ट से की ये मांग, केंद्र सरकार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के जरिए मामले में एक पक्षकार बनाया जाए
राजस्थान का सियासी मामला भले ही अदालत की दहलीज पर पहुंच गया हो लेकिन इसकी सुगबुगाहट अब तक थमी नहीं है. दोनों खेमे के लोग अपनी पूरी तैयारीयों में कोई भी कोरकसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. शायद यही कारण हैं कि साम, दाम, दंड, भेद' से नहीं चुक रहे हैं. एक तरफ जहां पर सचिन पायलट पर सीएम गहलोत के विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा ने आरोप लगाया है कि 35 करोड़ का ऑफर दिया था. वहीं सचिन पायलट ने कोर्ट से नोटिस भेजकर 7 दिनों में माफी मांगने को कहा है. इस बीच अब खबर सामने आई है कि राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सचिन पायलट और 18 अन्य विधायकों ने मांग की है कि केंद्र सरकार को कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव के जरिए मामले में एक पक्षकार बनाया जाए.