कोरोना का इलाज करा रहे अमिताभ और अभिषेक बच्चन को जल्द ही अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
11 जुलाई को जैसे ही ये खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स के साथ आम जनता भी इनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगी.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) संग उनके बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या राय और पोती का कोरोना से इलाज चल रहा है. इन सभी का इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल (Nanavati Hospital) में किया जा रहा है. जब से ये सभी एडमिट हुए इनके हेल्थ को लेकर को लेकर तमाम लोग प्रार्थना कर रहें हैं. ऐसे में अमिताभ और अभिषेक की हेल्थ को लेकर बड़ी अपसेट सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों लोगों की तबीयत में काफी सुधर देखा जा रहा है. ऐसे में दोनों को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी के डिस्चार्ज होने में अभी कुछ समय लग सकता है.
दरअसल 11 जुलाई को जैसे ही ये खबर सामने आई कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स के साथ आम जनता भी इनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगी. इन सभी के इस प्रार्थना का असर अभी दिखाई देने लगा है. दोनों के स्वास्थ में तेजी से रिकवरी हो रही है.
तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर अगले दिन सामने आई. जबकि परिवार के बाकी सदस्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. पहले तो ऐश्वर्या और उनकी बेटी का घर पर इलाज किया जा रहा था लेकीन बाद में इन्हें भी नानावती शिफ्ट कर दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

