राजकुमार हिरानी की बजाए अब शाहरुख खान पहले सिद्धार्थ आनंद की फिल्म से शुरू करेंगे शूटिंग?
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद यश राज फिल्म्स के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं. इस फिल्म का ऐलान यश चोपड़ा के जन्मदिन यानी 27 सितंबर को किया जाएगा.
फिल्म जीरो की बाद से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की नई फिल्म का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. शाहरुख खान की पिछले 2 साल में कोई फिल्म नहीं आई है और ना ही उन्होंने ऑफिसियली किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. ऐसे में खबर आई की शाहरुख खान अपने सिर से फ्लॉप का टैग हटाने के लिए अब राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के साथ नजर आने जा रहे हैं. जिसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होने जा रही थी. लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी शूटिंग भी डिले हो गई. मौजूदा हालात को देखते हुए अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वक्त लग सकता है. क्योंकि विदेश में यात्रा करने की अनुमति नहीं मिल पाई है. ऐसे में जानकारी सामने आ रही है कि शाहरुख अब सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.
दरअसल फिल्म वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद यश राज फिल्म्स के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं. इस फिल्म का ऐलान यश चोपड़ा के जन्मदिन यानी 27 सितंबर को किया जाएगा. मिडडे की खबर के मुताबिक मौजदा स्थिति के चलते हिरानी की टीम को कनाडा में फिल्म के शूटिंग की परमिशन नहीं मिल रही है. ऐसे में डायरेक्टर इनकी शूटिंग को पीछे टाल दिया है. ऐसे में शाहरुख अपनी इस डेट पर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं. क्योंकि वॉर की कामयाबी के बाद यशराज फिल्म सिद्धार्थ के साथ जल्द से जल्द दूसरे प्रोजेक्ट शुरू करना चाहता है. ऐसे में हो सकता है यश चोपड़ा की जयंती पर फिल्म का ऐलान का अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाए.
रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म शाहरुख के अपोसिट दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं. ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

