उत्तराखंड: हरिद्वार के एक होटल में 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप, पीड़िता के रिश्तेदार और अन्य 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरें समय-समय पर आती रहती हैं. जो कि एक बार सोचने को मजबूर कर देती है. अधिकतर मामलो में रिश्तों की डोर ही दगा दे जाती है. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर उत्तराखंड से सामने आया है. इस मामले में रिश्तेदार ने विश्वास का फायदा उठाकर पहले लड़की को कार राइड के लिए कहा. उसे इन लोगों के नापाक मंसूबो की जरा भी भनक नहीं थी.
- Read in
- English
देहरादून. रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरें समय-समय पर आती रहती हैं. जो कि एक बार सोचने को मजबूर कर देती है. अधिकतर मामलो में रिश्तों की डोर ही दगा दे जाती है. ऐसा ही एक मामला एक बार फिर उत्तराखंड (Uttarakhand) से सामने आया है. इस मामले में रिश्तेदार ने विश्वास का फायदा उठाकर सोमवार को लड़की को कार राइड के लिए कहा. उसे इन लोगों के नापाक मंसूबो की जरा भी भनक नहीं थी.
बता दें कि लड़की आरोपियों के साथ कार राइड के लिए तैयार हो गई. इसके बाद ये सभी लोग उसे हरिद्वार के एक होटल में ले गए. हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पहले रिश्ते में आने वाले शख्स ने कमरे में लड़की के साथ बलात्कार किया. फिर उसके बाद वहां उसने अपने दोस्तों को भी बुलाया, जहां बाकी लोगों ने भी इस लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद जब लड़की रोने लगी तो ये सभी आरोपी उसे तुरंत होटल से लेकर आए और घर के पास एक जगह छोड़कर भाग निकले.यह भी पढ़ें-झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं लड़की जब घर पहुंची तो उसके हावभाव से परिवार को शक हुआ. क्योंकि पीड़िता किसी से बात नहीं कर रही थी. जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे बातचीत की. लड़की ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में उन्हें बताया. इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस स्टेशन में आकर मामला दर्ज कराया. पीड़िता के पिता व्यापारी है. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि पूरी घटना सोमवार की है और बुधवार को एफआईआर दर्ज हुई है. जल्द ही हम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

