झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
झारखंड की रांची पुलिस नाबालिक लड़की से गैंग रेप (GangRape) के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रांच: झारखंड की रांची पुलिस ने नाबालिक लड़की से गैंग रेप (Gangrape) के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी तीन जुलाई को घर में नाबालिक लड़की को अकेला होने पर मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. इस बीच इन आरोपियों ने नाबालिक काअश्लील वीडियो भी बना लिया. जिस वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया था. परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रांची ग्रामीण के पुलिस अधिक्षक नौशाद आलम (Naushad Alam) के अनुसार इन दोनों आरोपियों के खिलाफ 19 जुलाई को शिकायत दर्ज की गई थी. जिसके बाद इनकी तलाश थी. जिन्हें कल की रात गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस मामले में जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन किया है. जो मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: नई मुंबई के क्वारेंटाइन सेंटर में COVID-19 संक्रमित 40 वर्षीय महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR
The victim has said that the 2 accused barged into her house on July 3 when she was alone and gang-raped her. FIR lodged on July 19 and an SIT was constituted. Both accused were arrested last night: Naushad Alam, SP Ranchi (Rural) https://t.co/k9NTRr5teE
— ANI (@ANI) July 20, 2020
खबरों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में एक का नाम गौतम महली है. वहीं दूसरे का नाम बिट्टू तिर्की है. जिनसे पुलिस मामले में पूछताछ कर है. इन दोनों आरोपियों को रांची की नामकुम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2020 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

