करीना कपूर ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग पोस्ट की यादगार फोटो, वेकेशन के दिनों को किया याद
कोरोना वायरस लॉकडाउन का साल 2020 पर काफी असर पड़ा है फिर चाहे वो व्यावसायिक रूप से हो या फिर सामाजिक रूप से. लोग आजादी से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और ऐसे में अपने आमदिनों की दिनचर्या को याद करते हुए इंतजार कर रहे हैं कि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया जाए.
कोरोना वायरस लॉकडाउन का साल 2020 पर काफी असर पड़ा है फिर चाहे वो व्यावसायिक रूप से हो या फिर सामाजिक रूप से. लोग आजादी से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और ऐसे में अपने आमदिनों की दिनचर्या को याद करते हुए इंतजार कर रहे हैं कि स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया जाए. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आज सोशल मीडिया पर अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) संग फोटो पोस्ट की है. इस फोटो में ये सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
करीना ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे बस यही चाहिए. फेवरेट बॉयज. मुझे वापस ले चलो." करीना ने अपनी इस वेकेशन फोटो को पोस्ट करके अपने उन ही मस्तीभरे दिनों को याद किया जब वें आजादी से बाहर घूम सकते थे.
करीना की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है और लोग इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं. करीना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की तो करीना आखिरीबार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान और राधिका मदन के साथ नजर आईं थी. अब करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2020 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

