Bangalore Violence: बेंगलुरु हिंसा के बाद डीजे हल्ली और केजी हल्ली में 15 अगस्त की सुबह तक धारा 144 रहेगा लागू
पूर्वी बेंगलुरू (Bengaluru) में मंगलवार की रात एक फेसबुक पोस्ट के लेकर हिंसा भड़क गई. इस दौरान हजारों लोग इकट्ठा भीड़ ने तेजी से 200-300 वाहनों और विधायक के आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया. कई जगहों पर आग लगा दी. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं, पुलिस कमिश्नर बेंगलुरु के मुताबिक बेंगलुरु के डीजे हल्ली और केजी हल्ली थाना क्षेत्र में धारा 144 को 15 अगस्त के सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया. डीजे हल्ली पुलिस स्टेशन पर मंगलवार रात बर्बरतापूर्वक क्षतिग्रस्त किया गया था. वहीं इस दौरान उपद्रवियों की ओर से किए गए पथराव में करीब 60 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर आई थी. जिसके बाद भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग के लिए मजबूर होना पड़ा था.