मध्य प्रदेश में जादूई शक्तियों से समस्या सुलझाने का झांसा देकर शख्स ने तीन महिलाओं से किया बलात्कार, ढोंगी गिरफ्तार
हमारे देश में आज भी लोग ढोंगियों के चक्कर में पड़ जाते हैं. जिससे बाद में उन्हें बहुत पछताना पड़ता है. मध्य प्रदेश से सामने आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. एमपी के नरसिंहपुर में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसनें तीन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.
नरसिंहपुर, 13 अगस्त. हमारे देश में आज भी लोग ढोंगियों के चक्कर में पड़ जाते हैं. जिससे बाद में उन्हें बहुत पछताना पड़ता है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से सामने आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है. एमपी के नरसिंहपुर (Narsinghpur) में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसनें तीन महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार 35 वर्षीय शख्स का दावा है कि उसके पास जादुई शक्तियां है. आरोपी ने तीन महिलाओं को झांसा दिया है कि वह अपनी शक्तियों से उनकी समस्या सुलझा देगा और उनके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही आरोपी ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ किया है. आरोपी के खिलाफ अब तक चार लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी पिता को हुई 20 साल की कैद, 50 हजार देना होगा जुर्माना
वहीं पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र दास उर्फ धर्मेंद्र दुबे के रूप में हुई है. दुबे पहले ही जेल में बंद है. उसे हाल ही में किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले को लेकर उसपर बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी ने अपने घर के अंदर एक मंदिर मनाया हुआ था और जहां लोग उससे मिलते थे. साथ ही अपनी समस्या का निवारण पूछते थे. पुलिस को पिछले सप्ताह जानकारी मिली कि उसने कुछ महिलाओं के साथ बलात्कार किया है. जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

