रिलेशनशिप

Wedding Night Sex Tips: सुहागरात को खास बनाने के लिए इंटरकोर्स के अलावा करें ये हॉट चीजें

शादी समारोह के समापन होते-होते दूल्हा-दुल्हन थककर चूर हो जाते हैं. अब दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी जितनी खास होती है, शादी की पहली रात भी उतनी ही खास होती है. शादी की पहली रात को अधिकांश कपल सेक्स के मूड में नहीं हो सकते हैं. ऐसे में सुहागरात को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए आप सेक्स के अलावा इन हॉट चीजों को कर सकते हैं.

Wedding Night Sex Tips: सुहागरात को खास बनाने के लिए इंटरकोर्स के अलावा करें ये हॉट चीजें
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Unsplash)

Wedding Night Sex Tips: शादी की पहली रात (Wedding Night) थोड़ी थकावट भरी हो सकती है, खासकर अगर आपकी शादी (Wedding) पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक हो रही है. अधिकांश भारतीय शादियों (Indian Weddings) में दूल्हे-दुल्हन (Bride-Groom) के साथ मिलने और बातचीत करने वाले मेहमानों की भीड़ लगी होती है. शादी में शामिल मेहमानों द्वारा नव विवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं देने का सिलसिला काफी देर तक चलता है. ऐसे में शादी समारोह के समापन होते-होते दूल्हा-दुल्हन थककर चूर हो जाते हैं. अब दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी जितनी खास होती है, शादी की पहली रात भी उतनी ही खास होती है. शादी की पहली रात को अधिकांश कपल सेक्स के मूड में नहीं हो सकते हैं. ऐसे में सुहागरात (Suhagraat) को स्पेशल और यादगार बनाने के लिए आप सेक्स (Sex) के अलावा इन हॉट चीजों (Hot Tips For First Night) को कर सकते हैं.

रोमांटिक और आरामदायक डिनर प्लान करें

अपनी पार्टनर के साथ एक रोमांटिक और आरामदायक डिनर प्लान करें. यह जरूरी नहीं है कि आप शादी की पहली रात पार्टनर को लेकर किसी फैंसी रेस्तरां में जाएं, आप अपने स्थान पर ही डिनर की योजना बना सकते हैं. रंग-बिरंगे फूलों, मनमोहक खुशबू और कैंडल्स की रोशनी में डिनर की व्यवस्था करें. इस रात को यादगार बनाने के लिए आप शादी की पहली रात के रोमांटिक डिनर की तस्वीरों को कैमरे में कैद कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Sex Tips: क्या Testicle का साइज आपकी सेक्स लाइफ को कर सकता है प्रभावित? Orgasmic Climax के बारे आपको पता होनी चाहिए ये बातें

बिस्तर पर एक-दूसरे के साथ अंतरंगता बढ़ाएं

अगर आप शादी समारोह के कारण इतने ज्यादा थक चुके हैं कि सुहागरात को इंटरकोर्स नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं. आप अपनी पार्टनर के साथ बिस्टर पर अंतरंगता को बढ़ाकर भी शादी की पहली रात को यादगार बना सकते हैं. मेकआउट सेशन के दौरान एक-दूसरे को किस और स्मूच करें. अगर आप सेक्स करने के मूड में नहीं है तो बस एक-दूसरे में खोए रहें.

एक साथ शॉवर का लुत्फ उठाएं

शादी की पहली रात अपने दिनभर की थकान उतारने के लिए आप अपनी पार्टनर के साथ शॉवर ले सकते हैं. हालांकि यह सुनिश्चित कर लें कि आपको और आपकी पार्टनर को डिस्टर्ब करने के लिए कोई आसपास मौजूद न हो. एक साथ एक हॉट शॉवर आपकी न सिर्फ सारी थकान मिटा सकता है, बल्कि आप दोनों को एक-दूसरे के बेहद करीब लाने में भी मददगार साबित हो सकता है. यह भी पढ़ें: Hot Sex Tips: सिर्फ सेक्स पोजीशन ही नहीं, बल्कि सेक्सुअल इंटीमेसी से जुड़ी ये 5 बातें भी आपको पता होनी चाहिए

इस बात को याद रखें कि अगर आप शादी की पहली रात सेक्स के मूड में नहीं है तो इंटरकोर्स न करें, वरना आपका सेक्स सेशन भी थकाऊ हो सकता है. ऐसे में अपनी पार्टनर से रोमांटिक बातें करें और सुहागरात को यादगार बनाने के लिए इन हॉट चीजों को आजमाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).