Dipika Kakar Gmail Account Hacked: बिग बॉस 12 विनर दीपिका कक्कड़ का जीमेल अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने Video शेयर कर दी जानकारी
सलमान खान के हिट शो 'बिग बॉस 12' की विनर रह चुकी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का जीमेल अकाउंट हैक कर लिया गया है. दीपिका ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी बताया कि कुछ अज्ञात लोगों न उनका जीमेल अकाउंट हैक कर लिया है.
Dipika Kakar Gmail Account Hacked: सलमान खान के हिट शो 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) की विनर रह चुकी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का जीमेल अकाउंट हैक कर लिया गया है. दीपिका ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी बताया कि कुछ अज्ञात लोगों न उनका जीमेल अकाउंट हैक कर लिया है. दीपिका ने अपने फैंस से कहा कि वो उनके लिए एक बुरी खबर लेकर आई हैं. जिस आईडी पर उन्होंने अपने फैंस को रेसिपी भेजने को कहा था वो किसी ने हैक कर लिया है.
दीपिका ने अपने फैंस को आगाह करते हुए बताया कि हैकर्स उनकी आईडी से लोगों को रिप्लाई कर रहा है तथा दीपिका के नाम पर उनके फैंस से बातचीत कर रहा है. दीपिका ने बताया कि किसी उनके किसी जानकार ने मैसेज करके उन्हें बताया कि उनकी आईडी हैक कर ली गई है.
दीपिका ने फैंस को किया अलर्ट देखें वीडियो:
दीपिका ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब उनका चैनल बना तो उनके फेक आईडी बन गए थे और उसके बाद उनके पति शोएब इब्राहीम के फेक आईडी बन गए. इसलिए वो अब इन सबके लिए खिलाफ कड़ा कदम जरूर उठाएंगी.
दीपिका ने कहा कि उनके जीमेल पर आईडी पर मिली फैंस की रेसिपी को उन्होंने मार्क करके रखा हुआ था लेकिन सब कुछ खो गया है. दीपिका ने अपने फैंस को आश्वासन देते हुए कहा कि वो जल्द ही इसके लोए कोई दूसरा विकल्प खोजेंगी और फैंस को इसकी जानकारी देंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2020 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

