बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput: आइलैंड से लेकर प्राइवेट जेट तक, ये चीजें खरीदना चाहती थी रिया चक्रवर्ती, पुराना Video हुआ Viral

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मचे बवाल के बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. इस केस को लेकर रिया चौतरफा घिर चुकी हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक, वो सुर्खियों में हैं.

Sushant Singh Rajput: आइलैंड से लेकर प्राइवेट जेट तक, ये चीजें खरीदना चाहती थी रिया चक्रवर्ती, पुराना Video हुआ Viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (Photo Credits: File Photo)

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मचे बवाल के बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. इस केस को लेकर रिया चौतरफा घिर चुकी हैं और मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक, वो सुर्खियों में हैं. अब रिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें वो इस बात का जिक्र करती नजर आ रही हैं कि उन्हें अपने जीवन में क्या-क्या चीजें खरीदनी है.

इस वीडियो में रिया कह रही हैं कि उनके अपने लिए एक प्राइवेट जेट, एक आइलैंड और वो एक होटल खरीदना चाहती हैं. वीडियो में रिया कह रही हैं कि उन्हें एक होटल की मालकिन बनना है क्योंकि उन्हें होटल्स बेहद पसंद है.

रिया का ये पुराना इंटरव्यू वीडियो अब काफी ज्यादा देखा जा रहा है. आपको बता दें कि रिया के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह (KK Singh) ने पटना में दर्ज अपनी एफआईआर (FIR) में आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे के पैसों का गलत इस्तेमाल किया था तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

ये भी पढ़ें: Fact Check: सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने आई बिहार पुलिस पर मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR? जानें Viral खबर की सच्चाई

इस मामले में रिया समेत उनके परिवार वालों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ में जुटी हुई है. वहीं सुशांत केस को किस जांच एजेंसी के हाथ में दिया जाए इसे लेकर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अपना फैसला सुना सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).