Assam Assembly Elections 2026: मल्लिकार्जुन खड़गे ने किए 5 बड़े वादे, महिलाओं को कैश ट्रांसफर और 50 हजार रुपये की मदद का ऐलान
असम में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-नीत एनडीए और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है.
Assam Assembly Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को नॉवबोइचा में जनसभा को संबोधित करते हुए 5 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया. इनमें महिलाओं के लिए मासिक कैश ट्रांसफर, महिला उद्यमियों को 50,000 रुपये की मदद, कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा और जुबिन गर्ग मामले में न्याय का वादा शामिल है. Assam Assembly Elections 2026: चुनावी शंखनाद के लिए 1 अप्रैल को असम पहुंचेंगे पीएम मोदी; बिहपुरिया और गोहपुर में करेंगे विशाल जनसभाएं
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हर महिला के बैंक खाते में हर महीने बिना शर्त राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने या बढ़ाने के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. उन्होंने हर परिवार को 25 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा देने का भी वादा किया.
इसके साथ ही खड़गे ने मशहूर गायक जुबिन गर्ग के मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाने की बात कही.
9 अप्रैल को होगा मतदान, 4 मई को आएंगे नतीजे
असम में सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.
अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए राज्य की जनसांख्यिकी बदल दी. नलबाड़ी में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने घुसपैठ पर रोक लगाई है और कब्जाई गई जमीन को वापस लिया है.
उन्होंने कहा कि अगर राज्य में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनती है तो अगले पांच साल में हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे बाहर किया जाएगा. असम में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी-नीत एनडीए और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2026 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

