Sushant Singh Rajput Death Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने की CBI जांच की मांग
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाईहोनी है. इस मामले में सोमवार को मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अदालत ने सभी पक्षों से अपना लिखित जवाब दर्ज करने को कहा था.
Sushant Singh Rajput Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज सुनवाई होनी है. इस मामले में सोमवार को मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई जिसके बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए अदालत ने सभी पक्षों से अपना लिखित जवाब दर्ज करने को कहा था. आज एक्टर के परिवार और उनके चाहनेवालों के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज अदालत इस बात पर फैसला कर सकती है कि इस केस की डोर मुंबई पुलिस को देनी है या सीबीआई (CBI) के हाथ में देनी है.
आज सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर सीबीआई जांच के लिए मांग करते हुए अपनी आवाज उठाई है. श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वो हाथ में वाइट बोर्ड ली हुई नजर आईं. इस बोर्ड पर लिखा था,"मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह राजपूत हूं और मैं सीबीआई जांच की मांग करती हूं."
श्वेता ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "ये समय है जब हमें सच्चाई का पता लगाकर न्याय पाना है. सच क्या है ये सामने लाने में हमारी और हमारे परिवार की मदद करें वरना हम कभी भी शांति से जी नहीं सकेंगे. अपनी आवाज उठाए और सुशांत के लिए सीबीआई जांच की मांग करें."
गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत के परिवार ने आरोप लगाया है कि एक्टर ने आत्महत्या नहीं की होगी और हो सकता है कि उनका मर्डर भी हुआ हो. इस बात को लेकर उनका परिवार और उनके तमाम फैंस अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

