Rajasthan Political Crisis: विश्वास प्रस्ताव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 6 विधायकों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस के खिलाफ करें वोट
राजस्थान में भले ही अब सचिन पायलट ने खेमे में लौट आए हों. लेकिन राज्य में अभी सियासी उथल पुथल जारी है. दरअसल बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 6 विधायकों को व्हिप जारी किया है. बसपा के 6 विधायक पहले ही कांग्रेस में विलय कर चुके हैं. जारी किए गए व्हिप में विधायकों से विश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस के विरोध में वोट करने को कहा है. विश्वास मत के दौरान वोटिंग को लेकर दिए निर्देश, व्हिप के उल्लंघन पर कार्रवाई की दी चेतावनी दी है. इसे सतीश चंद्र मिश्रा ने जारी किया है. राजस्थान है कोर्ट में बहुजन समाज पार्टी का मामला अभी लंबित है.