Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 2nd Match Stats: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
दोनों टीमें पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है. इन दोनों टीमों की राइवलरी की बात करें तो पिछले सीजन जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी.
नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head To Head Record)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.
इन बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मुकाबलों में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने 967 रन बनाए हैं, उनका औसत 40.29 और स्ट्राइक रेट 127.74 रहा है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 109* है. सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में काफी खतरनाक साबित हुए हैं. उन्होंने 617 रन बनाए हैं, उनका औसत 41.13 और स्ट्राइक रेट 153.10 है, जबकि उनका हाई स्कोर 59 रहा है. वेंकटेश अय्यर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 365 रन बनाए हैं. उनका औसत 60.83 और स्ट्राइक रेट 160.08 है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 104 रहा है. कोलकाता के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने 349 रन बनाए हैं. उनका औसत 23.26 और स्ट्राइक रेट 115.94 है, जबकि उनका हाई स्कोर 64 रहा है. मनीष पांडे ने भी इस राइवलरी में अच्छा योगदान दिया है. उन्होंने 346 रन बनाए हैं, उनका औसत 38.44 और स्ट्राइक रेट 135.15 है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 81* रहा है. इन खिलाड़ियों के दम पर MI vs KKR मुकाबले हमेशा हाई-स्कोरिंग और रोमांचक बने रहते हैं.
इन गेंदबाजों ने बरपाया कहर
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मुकाबलों में गेंदबाजों का भी दबदबा देखने को मिला है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर सुनील नरेन का नाम आता है, जिन्होंने 26 विकेट झटके हैं. उनका औसत 24.57 और इकॉनमी 6.93 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 है. जसप्रीत बुमराह भी इस राइवलरी में काफी प्रभावी रहे हैं. उन्होंने 25 विकेट लिए हैं, उनका औसत 20.68 और इकॉनमी 7.73 है, जबकि उनका बेस्ट फिगर 5/10 रहा है.
लसिथ मलिंगा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 विकेट अपने नाम किए हैं. उनका औसत 22.85 और इकॉनमी 7.01 है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 रहा है. आंद्रे रसेल ने 19 विकेट लिए हैं. उनका औसत 24.00 और इकॉनमी 9.60 है, जबकि उनका बेस्ट फिगर 5/15 है. हार्दिक पांड्या ने भी इस मुकाबले में 14 विकेट झटके हैं. उनका औसत 17.50 और इकॉनमी 7.65 रहा है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/16 है. इन गेंदबाजों की वजह से MI vs KKR के मुकाबले हमेशा रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले बन जाते हैं.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY