ISL vs HYK, PSL 2026 Eliminator 2 Live Streaming: आज इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
Islamabad United vs Hyderabad Kingsmen

Islamabad United vs Hyderabad Kingsmen, Pakistan Super League 2026 Eliminator 2 Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का एलिमिनेटर 2 मुकाबला आज यानी 1 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन (ISL vs HYK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. वहीं, हैदराबाद किंग्समेन ने खराब शुरुआत के बाद दमदार वापसी करते हुए नॉकआउट में प्रवेश किया है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर फाइनल के करीब पहुंचने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की कप्तानी शादाब खान कर रहे हैं, जबकि हैदराबाद किंग्समेन की कमान मार्नस लाबुशेन के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Winner Prediction: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के इस एलिमिनेटर 2 मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद अहम होगी. इस्लामाबाद यूनाइटेड को क्वालिफायर मुकाबले में पेशावर जाल्मी के खिलाफ 70 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम अब वापसी करने उतरेगी. दूसरी तरफ हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 1 में मुल्तान सुल्तांस को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. टीम ने अपने पिछले सात मैचों में से छह में जीत हासिल की है, जिससे उनका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन हेड टू हेड (ISL vs HYK Head To Head)

दोनों टीमों के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मुकाबले जीते हैं.

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. समीर मिन्हास शानदार फॉर्म में हैं और टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में शादाब खान ने इस सीजन में 17 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है. दूसरी तरफ हैदराबाद किंग्समेन की टीम शानदार लय में नजर आ रही है. उस्मान खान, साइम अयूब और ग्लेन मैक्सवेल टीम के लिए अहम बल्लेबाज होंगे, जबकि गेंदबाजी में मोहम्मद अली और आकिफ जावेद अहम भूमिका निभा सकते हैं.

लाहौर में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच एलिमिनेटर 2 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (ISL vs HYK Eliminator 2 Date And Venue)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का एलिमिनेटर 2 मुकाबला आज यानी 1 मई को इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी 7:00 बजे होगा.

भारत में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ISL vs HYK Eliminator 2 Live TV Channel Telecast In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह एलिमिनेटर 2 मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.

भारत में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समेन मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch ISL vs HYK Eliminator 2 Match Live Streaming In India)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह एलिमिनेटर 2 मुकाबला भारत में ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ISL vs HYK Eliminator 2 Playing Prediction)

इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहसिन रियाज, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, इमाद वसीम, सलमान मिर्जा, रिचर्ड ग्लीसन.

हैदराबाद किंग्समेन: माज सादकत, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), साइम अयूब, कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली और आकिफ जावेद.

नोट: इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम बनाम हैदराबाद किंग्समेन क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.