क्रिकेट

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Winner Prediction: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Winner Prediction: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 43rd Match Winner Prediction: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 43वां मुकाबला आज यानी 1 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 3 में हार का सामना किया है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मुकाबलों में 3 जीत और 5 में हार झेली है. दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से 1 मई को होगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में 6 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच जीते हैं और 5 में हार झेली है. अब दोनों टीमें सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (RR vs DC Head To Head Record)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने 15-15 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच मुकाबला टाई रहा था, जिसमें सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.

राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और रियान पराग जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा टीम को मजबूती देंगे. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, नितीश राणा और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क और कुलदीप यादव टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (RR vs DC Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है. घरेलू परिस्थितियों और बेहतर फॉर्म को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स को बढ़त मिल सकती है. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता.

राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना: 60%
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की संभावना: 40%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs DC 43rd T20 Match Playing Prediction)

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और यश राज पुंजा.

दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पराख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन.

नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2026 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).