Sushant Singh Rajput: कैलिफोर्निया विधानसभा ने सुशांत सिंह राजपूत को दिया खास सम्मान, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया प्रमाणपत्र
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया की विधानसभा में खास सम्मान दिया गया है. बॉलीवुड जगत में सुशांत के योगदान को मद्देनजर रखते हुए उनके नाम पर आज सम्मान पत्र जारी किया गया है.
Happy Independence Day 2020: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया की विधानसभा (California Legislature) में खास सम्मान दिया गया है. बॉलीवुड जगत में सुशांत के योगदान को मद्देनजर रखते हुए उनके नाम पर आज सम्मान पत्र जारी किया गया है. इस सम्मान पत्र को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया पर एक्टर के फैंस के साथ शेयर किया है.
श्वेता सिंह कीर्ति ने ये खुशखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैलिफोर्निया ने समाज में हर तरह के योगदान के लिए मेरे भाई के कामों को सराहा है. कैलिफोर्निया हमारे साथ है...क्या आप हैं? आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कैलिफोर्निया."
On the occasion of Indian Independence Day California recognizes my brother’s @itsSSR overall contribution to society. California is with us.... are you? Thanks for your support California. 🙏#GlobalPrayersForSSR #Warriors4SSR #CBIForSSR #Godiswithus pic.twitter.com/owfFhV2XnM
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) August 15, 2020
फोटो में देखा जा सकता है कि इस सम्मान पत्र को श्वेता अपने हाथ में ली हुई नजर आ रही हैं. सुशांत की मौत के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर की याद में पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं.
इसके जरिए उन्होंने अपने भाई के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए लोगों को एकजुट भी किया तथा सीबीआई जांच की मांग को लेकर अपनी आवाज भी उठाती आई हैं. इसी के साथ सुशांत से जुड़े विवादों पर भी श्वेता सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रहती आई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2020 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

