बॉलीवुड

Singer SP Balasubramaniam Health Update: कोरोना से जूझ रहे वेटेरन सिंगर एसपी बालासुब्रमन्यम ICU में भर्ती, परिवार ने उनकी सेहत को लेकर दी ये अहम जानकारी

मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमन्यम को कुछ ही दिनों पहले कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से अब उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है.

Singer SP Balasubramaniam Health Update: कोरोना से जूझ रहे वेटेरन सिंगर एसपी बालासुब्रमन्यम ICU में भर्ती, परिवार ने उनकी सेहत को लेकर दी ये अहम जानकारी
एसपी बालासुब्रमन्यम (Photo Credits: Instagram)

Singer SP Balasubramaniam Health Update: मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमन्यम को कुछ ही दिनों पहले कोरोना संक्रमित होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से अब उनकी सेहत को लेकर नई जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद उन्हें आईसीयू (ICU) वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया. अब उनकी सेहत पहले से बेहतर है.

बालासुब्रमन्यम के बेटे एसपी चरण और बहन एसपी वसंता ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को अचानक उनकी सेहत कमजोर हो गई. लेकिन इसके बाद शाम तक उनके स्वास्थ में सुधार आया और अब वो पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसमें चिंता की अब कोई बात नहीं है.

ये भी पढ़ें: मशहूर सिंगर SP Balasubrahmanyam भी हुए कोरोना पॉजिटिव, वीडियो शेयर दी जानकारी

गौरतलब है कि एसपी बालासुब्रमन्यम की स्वास्थ से जुड़ी जानकारी को शेयर करते हुए एमजीएम हेल्थकेयर की उपनिदेशक अनुराधा भास्करन ने बताया था कि सिंगर का ट्रीटमेंट कर रही डॉक्टरों की टीम ने फैसला लिया है कि उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया जाए.

कोरोना से जूझ रहे एसपी बालासुब्रमन्यम को लेकर उनके तमाम फैंस और चाहनेवाले  उनके बेहतर स्वास्थ को लेकर उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. एसपी बालासुब्रमन्यम ने तमिल, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी में कई पॉपुलर गाने गाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2020 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).