SP Balasubrahmanyam Funeral: मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को आज राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई, चेन्नई में होगा अंतिम संस्कार
देश के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार, 25 सितंबर को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उन्होंने कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
SP Balasubrahmanyam Funeral: देश के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार, 25 सितंबर को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया. लंबे समय तक बीमार रहने के बाद उन्होंने कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से भारतीय मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है. उनके लिए फैंस और उनके सभी चाहनेवाले दुआएं कर रहे थे कि वो जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आएं और इसी बीच इस दुखद खबर ने सभी को परेशान कर दिया. बताया जा रहा है कि आज एसपी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार चेन्नई (Chennai) से 34 किलोमीटर दूर पक्कम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार रात को एमजीएम अस्पताल से उनके फार्महाउस पर लाया गया जहां अंतिम दर्शन करने लोगों की भीड़ बनी रही. उनका फार्महाउस चेन्नई से कुछ दूरी पर रेड हिल्स पर मौजूद है. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने सोशल मीडिया के जरिए शुकवार को सूचित किया कि लीजेंडरी गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. उन्होंने एक प्रेस नोट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें: SP Balasubrahmanyam Passes Away: एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक, ट्वीट कर लिखा- इस खबर से दिल टूट गया
गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को लेकर एमजीएम अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. सिंगर को 5 अगस्त को कोरोना से संक्रमित पाया गया था जिसके चलते उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से ही उनके लाखों चाहनेवाले सोशल मीडिया के जरिए उन्हें गेट वेल सून का संदेश भेज रहे थे.
एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, लता मंगेशकर, शंक्वर महादेवन, सोनू निगम, कुमार सानु, शान समेत अन्य कई हस्तियों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2020 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

