Sadak 2 Trailer Disliked on Youtube: 'सड़क 2' को मिले नेगेटिव रिएक्शन पर नाराज पूजा भट्ट ने कसा तंज, ट्वीट कर कही ये बात
महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को बीते बुधवार को इंटरनेट पर रिलीज किया गया. संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म 'सड़क' के इस सीक्वल को लेकर दर्शक काफी नाराज नजर आ रहे हैं.
Sadak 2 Trailer Disliked on Youtube: महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' के ट्रेलर को बीते बुधवार को इंटरनेट पर रिलीज किया गया. संजय दत्त और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की फिल्म 'सड़क' के इस सीक्वल को लेकर दर्शक काफी नाराज नजर आ रहे हैं. अब तक इस फिल्म के ट्रेलर को 2 करोड़ लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि इसे 60 लाख से भी ज्यादा लोगों ने डिसलाइक किया है.
इस बात को लेकर अपनी नारजगी जाहिर करते हुए पूजा भट्ट ने ट्वीट करके लिखा, "नफरत, चर्चा, नुकसान पहुंचाना. निषेध करना, अनफ्रेंड, ट्रेंड इन सबके ऊपर और क्या नहीं. जो भी लगेगा वो करेंगे हॉट बॉट की मदद से."
Hate.Debate.Malign.Lie.
Boy’coot’. Scoot. Unfriend.Trend. Over the top? Why not? Gotta do what it takes to be host with the most with a hot bot! 📺🤖
— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) August 12, 2020
दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही फैंस बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और एक्टर्स पर भड़के हुए हैं. इनमें महेश भट्ट का नाम भी शामिल है. इस बात को लेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और उनके परिवार के प्रति अपना क्रोध व्यक्त करते हुए लोग उनकी फिल्म को डिसलाइक कर रहे हैं.

देखें फिल्म का ट्रेलर:
इस फिल्म में संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म में मकरंद देशपांडे और गुलशन ग्रोवर ने भी काम किया है. ये फिल्म 28 अगस्त, 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

