बॉलीवुड

Happy Independence Day 2020: हाथ में तिरंगा लिए दिखे तैमूर अली खान, करीना कपूर ने शेयर की ये प्यारी फोटो

आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग तिरंगा फहरा कर एक दूसरे को इस त्योहार की मुबारकबाद दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करके अपने फैंस को इस शुभ दिन की बधाई दी है.

Happy Independence Day 2020: हाथ में तिरंगा लिए दिखे तैमूर अली खान, करीना कपूर ने शेयर की ये प्यारी फोटो
तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

Happy Independence Day 2020: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग तिरंगा फहरा कर एक दूसरे  को इस त्योहार की मुबारकबाद दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करके अपने फैंस को इस शुभ दिन की बधाई दी है. एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोशल मीडिया पर एक अपने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की बेहद क्यूट फोटो शेयर करके सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

करीना द्वारा शेयर किये इस फोटो में तैमूर हाथ में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं. करीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आजादी हमारे मन मेंम भरोसा हमारे शब्दों में और सम्मान हमारी आत्मा में." तैमूर की इस फोटो को काफी सारे लाइक्स मिले हैं और ये वायरल भी हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

Freedom in our minds, faith in our words and pride in our souls... 🙏🏻🇮🇳 #HappyIndependenceDay

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor Pregnant: सैफ अली खान-करीना कपूर दोबारा बनेंगे माता-पिता, तैमूर अली खान की फिक्र में ट्विटर यूजर्स ने बनाये ये मजेदार Memes

गौरतलब है कि करीना और सैफ अली खान ने हाल ही में घोषणा करते हुए बताया कि वो जल्द ही दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं. इसके बाद लोगों ने भी इस बॉलीवुड कपल को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शुभकामनाएं दी. इसी के साथ तैमूर को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स बनाए गए थे जो काफी ट्रेंड में भी थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).