Lab Technician Rapes Minor in Delhi: दिल्ली में लैब टेकनीशियन ने नौकरी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अस्पताल में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ आपराधिक मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो कई सारे सवाल खड़ा करता है. बता दें कि दिल्ली के कोरोना अस्पताल राम मनोहर लोहिया में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है.
नई दिल्ली. देश में एक तरफ कोरोना वायरस (Coronvirus Outbreak) महामारी का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ आपराधिक मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो कई सारे सवाल खड़ा करता है. बता दें कि दिल्ली के कोरोना अस्पताल राम मनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia Hospital) में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के लैब टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया है.
ज्ञात हो कि आरोपी लैब टेक्नीशियन ने पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर अपना शिकार बनाया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया और नॉर्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज किया है. आरोपी का नाम राहुल वर्मा बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. यह भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश: नाबालिग बेटी से बलात्कार के दोषी पिता को हुई 20 साल की कैद, 50 हजार देना होगा जुर्माना
उल्लेखनीय है कि यह पूरा मामला 9 अगस्त का है. पीड़िता की आरोपी से पहचान उसके एक दोस्त ने कराई थी. जिसके बाद दोनों के बीच नौकरी को लेकर बातचीत होने लगी. आरोपी ने नौकरी का बहाना बनाकार उसे अपनी लैब में बुलाया और कथित रूप से बलात्कार किया. इस मामले पर अस्पताल की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

