Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 Match Record And Milestone: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
दोनों टीमें पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद इस मुकाबले में जीत के साथ नई शुरुआत करना चाहेंगी. मुंबई इंडियंस की टीम संतुलित और मजबूत नजर आ रही है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है. ऐसे में इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है. इन दोनों टीमों की राइवलरी की बात करें तो पिछले सीजन जब इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब मुंबई इंडियंस की टीम ने महज़ 12.5 ओवर में 117 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धूल चटाई थी.
नए सीजन में दोनों ही टीमों की नजरें जीत के साथ आगाज करने पर रहने वाली हैं. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो यहां पर कुल खेले गए 12 मैचों में से मुंबई इंडियंस जहां 10 बार जीतने में कामयाब रही तो वहीं केकेआर को सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है.
मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. मुंबई के पास रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स अपने चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और मथीशा पथिराना अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. ऐसे में कार्तिक त्यागी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड (MI vs KKR Head To Head Record)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम 24 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर बात की जाए तो वह सिर्फ 11 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा केकेआर के खिलाफ काफी भारी रहा है.
आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को 150 छक्के पूरे करने के लिए दो छक्कों की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के दिग्गज आलराउंडर मिशेल सेंटनर को 100 कैच पूरे करने के लिए महज दो कैच की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज विल जैक्स को 500 रन पूरे करने के लिए 37 रन की आवश्कयता है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के घातक बल्लेबाज विल जैक्स को 100 विकेट पूरे करने के लिए सात विकेट की दरकार है.
टी20 क्रिकेट में मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 350 विकेट के लिए पांच विकेट की आवश्कयता है.
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 150 विकेट पूरे करने के लिए सात विकेट की जरूरत है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 200 छक्कों के लिए चार छक्कों की दरकार है.
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक गेंदबाज सुनील नारायण को 200 विकेट के लिए आठ विकेट की आवश्कयता है.
टी20 क्रिकेट में कोलकाता नाइट राइडर्स के घातक गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को 200 विकेट के लिए तीन विकेट की जरूरत है.
नोट: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY