Actress Rucha Hasabnis Father Passes Away: 'साथ निभाना साथिया' एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता का निधन, COVID-19 को दे चुके थे मात
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता का निधन हो गया है. स्टार प्लस के शो में राशी का किरदार निभाने के लिए वो मशहूर थी. बताया जा रहा है कि 8 अगस्त, 2020 को उनके पिता का निधन हुआ.
Actress Rucha Hasabnis Father Passes Away: टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' फेम एक्ट्रेस रुचा हसब्निस के पिता का निधन हो गया है. स्टार प्लस के शो में राशी का किरदार निभाने के लिए वो मशहूर थी. बताया जा रहा है कि 8 अगस्त, 2020 को उनके पिता का निधन हुआ. रुचा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी चाहनेवालों को बताया कि उनके पिता अब नहीं रहे.
रुचा ने इंस्टाग्राम पर मैसेज पोस्ट करते हुए लिखा, "रेस्ट इन पीस माय स्वीट डैडी. 8.8. 2020.” रुचा द्वारा शेयर किये गए फोटो में उन्होंने लिखा, "डैडी, मैं तारों के उस पार आपसे जल्द मिलूंगी."
रुचा के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके को-स्टार रह चुके मोहम्मद नाजिम ने भी कमेंट करके उनके पिता को श्रद्धांजलि दी. कुछ ही दिनों पहले, रुचा ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट करके लिखा कि उनके पिता ने कोविड-19 (COVID-19) को मात दे दी है लेकिन वो अपनी फेफड़ों से जुड़ी समस्या से रिकवर कर रहे हैं. उन्होंने फैंस से आग्रह किया था कि उनके पिता के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें.
आपको बता दें कि रुचा ने पारंपरिक महाराष्ट्रियन परंपरा के साथ राहुल जगदाले से 26 जनवरी, 2015 को शादी की थी. इसके बाद 10 दिसंबर, 2019 को उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने रूही रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2020 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

