Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2020: राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट और थंगावेलू के नाम की सिफारिश
देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार-राजीव गांधी खेल रत्न ( Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) के लिए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma), टेबल टेनिस खिलाड़ी मानिका बत्रा (Manika Batra), महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और पैरा हाई जम्पर मरियप्पन थांगावेलू ( Mariappan Thangavelu) के नाम की सिफारिश की गई है. अब इस सिफारिश पर खेल मंत्रालय अंतिम मुहर लगाएगा और फिर 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद खेल रत्न के अलावा अन्य खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार के एक साथ चार खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना जायेगा.