बॉलीवुड

Nishikant Kamat Passes Away: निशिकांत कामत का हुआ निधन, परेश रावल, अनुराग कश्यप, रणदीप हुड्डा सहित तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजली

50 वर्षीय निशिकांत कामत का इलाज AIG अस्पताल में चल रहा था जहां अस्पताल की एक टीम उनके हेल्थ पर नजर बनाए हुए थी.

Nishikant Kamat Passes Away: निशिकांत कामत का हुआ निधन, परेश रावल, अनुराग कश्यप, रणदीप हुड्डा सहित तमाम सेलेब्स ने दी श्रद्धांजली
निशिकांत कामत (Image Credit: Twitter)

टैलेंटेड डायरेक्टर निशिकांत कामत (Nishikant Kamat) 17 अगस्त को हैदराबाद के AIG अस्पताल में निधन हो गया. वो पिछले 15 दिन से लीवर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती थे. जहां उनका इलाज ICU में हो रहा था. लेकिन आज शाम 4 बजकर 24 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली. डायरेक्टर के निधन के बाद रितेश देशमुख, अजय देवगन जैसे तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया.

50 वर्षीय निशिकांत कामत का इलाज AIG अस्पताल में चल रहा था जहां अस्पताल की एक टीम उनके हेल्थ पर नजर बनाए हुए थी. इस टीम में कई Gastroenterologists, Hepatologists भी हैं. शुरुआत में निशिकांत कामत इलाज पर रिस्पांस कर रहें थे. लेकिन पिछले दिनों में उनकी तबीयत में अचानक बिगडती चली गई. आज सुबह मिलाप जावेरी ने ट्वीट करके बताया कि डायरेक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहें. लेकिन फिर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनकी तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है और वो वेंटिलेटर पर हैं. जिसके बाद आज शाम में उनका निधन हो गया.

डायरेक्टर के निधन के बाद तमाम सितारें उन्हें श्रद्धांजली देते दिखाई दे रहे हैं.

परेश रावल 

निम्रित कौर

अनुराग कश्यप 

रणदीप हुड्डा 

जेनिलिया देशमुख

आर माधवन 

अर्जुन रामपाल 

निशिकांत कामत ने अपने करियर में दृश्यम, 'मदारी', 'फोर्स' और 'रॉकी हैंडसम' जैसी शानदार फिल्में दी. इसके साथ ही वो जॉन अब्राहम की फिल्म रॉकी हैंडसम में नेगेटिव किरदार भी निभाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).